• img-fluid

    हरिहर तीर्थ धाम में चारों धाम के होंगे दिव्य दर्शन विश्व पटल पर पहचान बनाएगा राम राजा पहाड़

  • June 11, 2023

    • महान संतों के सान्निध्य में 12 जून को होगा भूमिपूजन, निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियां पूर्ण

    भोपाल। कटनी जिले के विजयराघवगढ़ में ग्राम बंजारी स्थित राम राजा पहाड़ विश्व पटल पर अपनी विशेष पहचान बनाएगा। यहां निर्माण हो रहे हरिहर तीर्थ में चारों धाम और देश विदेश में स्थित देवी देवताओं के दर्शन लोगों को सहज ही प्रात हो सकेंगे। प्रधान सेवक(पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक) संजय सत्येंद्र पाठक की परिकल्पना पावन धरा को दर्शनीय बनाने जा रही है।

    सभी देवी देवताओं के होंगे दर्शन
    हरिहर तीर्थ में दिव्य देवालयों की स्थापना होगी जिससे एक ही जगह सभी देवी देवताओं के दर्शन लाभ लोगों को प्राप्त हो सकेंगे। हरिहर तीर्थ निर्माण के लिए भूमिपूजन 12 जून को होगा जिसके साक्षी जगत गुरु स्वामी राम भद्राचार्य जी, स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महराज, प्रोफेसर गिरीश चंद्र त्रिपाठी जी सहित विभिन्न पीठों के पीठाधीश्वर और संत जन बनेंगे। इस आयोजन में मंत्री, विधायकों, समाजसेवियों, आमजनों की सहभागिता होगी।

    धर्म, संस्कृति और परंपराओं का संगम
    खास बात यह है की हरिहर धाम में ऐसे लोगों को चारो धाम के दर्शन का लाभ मिल सकेगा जो आर्थिक तंगी, विवशता, निर्धनता आदि के कारण दूर सुदूर धार्मिक स्थलों में नहीं जा पाते। यह धार्मिक स्थल धर्म, संस्कृति, परंपरा, सभ्यता और समरसता की पावन सरिता बहायेगा। गौरतलब है की विधायक संजय सत्येंद्र पाठक द्वारा हरिहर तीर्थ के निर्माण का संकल्प लिया है जहां चार धाम, द्वादश ज्योतिर्लिंग, श्री कृष्ण का विराट स्वरूप, भगवान परशुराम की 108 फिट की अष्टधातु की प्रतिमा, नदी किनारे निषादराज की धातु की प्रतिमा की स्थापना, शबरी माता का मंदिर निर्माण, भव्य राम मंदिर का निर्माण, नौ देवियों की मूर्ति स्थापना सहित देश विदेश में स्थित दिव्य देवालय को एक ही स्थान पर हरिहर तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है।


    51 हजार कलशों के साथ निकलेगी विशाल शोभायात्रा
    12 जून को होने वाले धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। भूमिपूजन से पूर्व 51 हजार कलशों के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा भव्य और अकल्पनीय होगी। ज्ञात हो की जगतगुरु राम भद्राचार्य जी द्वारा 5 दिवसीय राम कथा का रसपान भी कराया जायेगा।

    मनोरम और आकर्षक है संत कुटी
    इस वृहद आयोजन के लिए सर्व सुविधा युक्त विशाल पांडाल और शानदार मंच का निर्माण भी कराया गया है। यहीं संत विश्राम के लिए संत कुटी भी बनाई गई है जो बेहद ही आकर्षक और मनोरम है। प्रधान सेवक संजय सत्येंद्र पाठक ने लोगो से संत सानिध्य प्राप्त करने की अपील की है।

    Share:

    किसान कल्याण महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर

    Sun Jun 11 , 2023
    एक लाख से अधिक हितग्राही होंगे शामिल भोपाल। राजगढ़ में आगामी 13 जून को मोहमपुरा डैम के सामीप होने वाले किसान कल्याण महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर की जा रही है। इसमें एक लाख से अधिक हितग्राहियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में रक्षा मंत्री […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved