• img-fluid

    25 लाख खर्च कर बनाई गई संजीवनी क्लिनिक पर लोकार्पण के एक साल बाद भी ताला

  • October 08, 2024

    महिदपुर। महिदपुर नगर पालिका में वार्ड क्रमांक 7 में 25 लाख की लागत से संजीवनी क्लीनिक भवन का निर्माण कराया था और विधानसभा चुनाव को देखते हुए एक साल पहले लोकार्पण भी करा दिया था लेकिन अभी तक इसके ताले नहीं खुले हैं और लोगों को उपचार नहीं मिल पा रहा है।



    संजीवनी क्लिनिक पर लोकार्पण के बाद ताले लगे होने से रहवासियों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोग इसकी रैलिंग पर कपड़े सुखा रहे हैं। भाजपा की शिवराज सरकार के कार्यकाल में नगर के बेरजाली क्षेत्र में नगर पालिका परिषद ने 25 लाख रुपए की लागत से संजीवनी क्लीनिक का निर्माण कराया है। करीब एक वर्ष पहले तत्कालीन विधायक बहादुरसिंह चौहान के हाथों लोकार्पण कराया गया था परंतु इसके बाद से अभी तक ताले नहीं खुले हैं। लोगों का कहना है कि शासन ने दिखावे के लिए भवन तो बना दिया है लेकिन जब तक स्वास्थ्य अमला भी नियुक्त नहीं हो पाया है। यदि संजीवनी क्लीनिक शुरू होता है तो बेरजाली, जेल रोड, गणेश चौपाटी, किला क्षेत्र आदि के रहवासियों को लाभ मिलेगा। वहीं सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों की भीड़ का भी दबाव कम होगा। इस संबंध में बीएमओ डॉ. मनीष उथरा ने बताया कि संजीवनी क्लीनिक के लिए शासन स्तर पर डिमांड भेज रखी है। स्टाफ आते ही इसे जल्द शुरू किया जाएगा।

    Share:

    दुर्गावाहिनी मातृशक्ति द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित

    Tue Oct 8 , 2024
    महिदपुर। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति के द्वारा शस्त्र पूजन का कार्यक्रम डिपो माताजी मंदिर में किया गया। नन्हीं-नन्हीं बालिकाओं एवं कन्याओं के द्वारा शस्त्र की पूजा की गई और कन्या पूजन के पश्चात मातृशक्ति की बहनों द्वारा शस्त्र की एवं शास्त्र की महत्वता पर प्रकाश डाला गया। दुर्गा चालीसा का […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved