• img-fluid

    दम तोड़ने से पहले राजीव कपूर ने की थी इस शख्स से फोन पर बात

  • February 10, 2021

    मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक और एक्टर हम सभी के बीच नहीं रहे। राज कपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर ने 58 साल की उम्र में दम तोड़ दिया। वजह रही हार्ट अटैक। दिल का दौरा पड़ने के बाद बड़े भाई रणधीर कपूर उन्हें तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कपूर खानदान में शोक की लहर है। पूरा फिल्म इंजस्ट्री सदमे में है।


    मीडिय रिपोर्ट्स की मानें तो राजीव कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘तुलसीदास जूनियर’ के लिए इंटरव्यू देना शुरू करने वाले थे। इस फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया है। दम तोड़ने से पहले राजीव कपूर ने अपने स्कूल के दोस्त, राजीव खन्ना से बात की थी। बेटी के बारे में खुशखबरी सुनने के बाद राजीव कपूर ने उन्हें कॉल की थी। ईटाइम्स को सूत्र ने बताया कि इन लोगों का एक व्हॉट्सऐप ग्रुप था, जिसमें ये सभी लोग एक-दूसरे के टच में रहते थे।


    व्हॉट्सऐप ग्रुप काफी एक्टिव रहता था। सोमवार को ही राजीव खन्ना ने अपनी बेटी की खुशखबरी सभी को दी थी। उनके नए काम के बारे में बताया था। राजीव कपूर इतने खुश थे कि एक रात पहले उन्होंने राजीव खन्ना को फोन कर बधाई दी थी। राजीव कपूर के निधन की बात जब बाहर आई तो राजीव खन्ना ने व्हॉट्सऐप ग्रुप में इस बात का जिक्र किया कि एक रात पहले ही दोनों की बातचीत हुई थी। इससे पता चलता है कि इंसान का किसी भी पल का कोई भरोसा नहीं है। राजीव कपूर का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार मौजूद रहे।

    Share:

    Priyanka Chopra ने अलमारी में छुपाया अपना बॉयफ्रेंड, आंटी ने पकड़ा तो हुआ हंगामा

    Wed Feb 10 , 2021
    नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपने आने वाले संस्मरण ‘अनफिनिश्ड’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। प्रियंका की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े ये किस्से एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। वहीं हाल ही में […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved