img-fluid

विश्व के चौथे सबसे रईस बने मुकेश अंबानी

August 08, 2020

नई दिल्ली। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी अब विश्व के चौथे सबसे अमीर शख्स हो गए हैं। उनसे आगे केवल अब फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स और ऐमजॉन के जेफ बेजोस हैं। मुकेश अंबानी ने फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट फैमिली को पछाड़ कर चौथा स्थान काबिज किया है।
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक ऐमजॉन के बॉस जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 187 अरब डॉलर है। इस साल उनकी संपत्ति में 72.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।  दूसरे नंबर पर माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स हैं। उनकी कुल संपत्ति 121 अरब डॉलर है। इस साल उनकी संपत्ति में 7.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।
तीसरे नंबर पर फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग हैं। उनकी कुल संपत्ति 102 अरब डॉलर है। इस साल अब तक उनकी संपत्ति में 23 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। मार्क जुकरबर्ग पहली बार 100 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल हुए हैं और वर्तमान में इस क्लब में केवल तीन अमीर हैं जो टॉप-3 के हैं।
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के चौथे नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी आते हैं। उनकी कुल संपत्ति 80.6 अरब डॉलर है। इस साल उनकी संपत्ति में 22 अरब डॉलर डॉलर का इजाफा हुआ है। कोरोना महामारी के दौरान कंपनी ने जियो प्लैटफॉर्म्स में विनिवेश की प्रक्रिया शुरू की और 1.5 लाख करोड़ से ज्यादा का फंड इकट्ठा किया। इस शुक्रवार को रिलायंस का शेयर 2146 रुपये पर बंद हुआ। 27 जुलाई को इसने 2198 रुपये का उच्चतम स्तर छुआ था। इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर अब बर्नार्ड अर्नाल्ट फैमिली है। उनकी कुल संपत्ति 80.2 अरब डॉलर है। टॉप-5 में ये पहले कारोबारी हैं, जिनकी संपत्ति को इस साल नुकसान हुआ है। इस साल अब तक इनकी संपत्ति को 25 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है।

Share:

आजमगढ़ में तोड़ी शिव प्रतिमा, धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश

Sat Aug 8 , 2020
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़  जिले में कुछ अराजक तत्वों ने शुक्रवार देर रात भगवान शंकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। शिव प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये। सूचना के बाद कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे और नई शिव प्रतिमा लगाने व […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
सोमवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved