• img-fluid

    Jharkhand एनडीए में सीटों का हुआ बंटवारा, 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, आजसू-जदयू और लोजपा को इतनी सीटें

  • October 18, 2024

    रांची। झारखंड (Jharkhand) में भाजपा (BJP) के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। सीट बंटवारे के तहत भाजपा झारखंड की 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं आजसू (AJSU) को 10, जदयू (JDU ) को दो और एक सीट लोजपा(आर) (LJP-R)को दी गई है। झारखंड भाजपा के सह-प्रभारी और असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने यह जानकारी दी। झारखंड भाजपा प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा-जदयू-आजसू और लोजपा (आर) साथ मिलकर झारखंड विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है और जल्द ही उम्मीदवारों का भी एलान कर दिया जाएगा।


    इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी आजसू
    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, झारखंड विधानसभा की जिन 10 सीटों पर आजसू चुनाव लड़ेगी, उनमें सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, इचागढ़, मांडू, जुगसलिया, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा, मनोहरपुर शामिल हैं। वहीं जदयू जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ सीट पर चुनाव लड़ेगी। चतरा विधानसभा सीट चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोजपा रामविलास को दी गई है।

    दो चरणों में झारखंड में होगा मतदान
    उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होगा। वहीं 23 नवंबर को नतीजों का एलान किया जाएगा। पहले चरण में राज्य की 43 विधानसभा सीटों पर और दूसरे चरण में 38 सीटों पर मतदान होगा। झारखंड में एनडीए का मुकाबला झामुमो के नेतृत्व वाली INDIA गठबंधन से होगा, जिसमें झामुमो, कांग्रेस, राजद शामिल हैं।

    Share:

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने दिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले हफ्ते ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने का न्योता

    Fri Oct 18 , 2024
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 22-23 अक्तूबर को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Putin) के निमंत्रण पर ब्रिक्स शिखर (BRICS summit) सम्मेलन में शामिल होने के लिए रूस का दौरा करेंगे। बता दें कि इस बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन रूस के कजान में किया जा रहा है। आठ […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved