img-fluid

Jaaved Jaaferi का अकाउंट हुआ हैक, अभिनेता ने फैंस से की ये अपील

  • April 12, 2025

    डेस्क। मशहूर अभिनेता जावेद जाफरी का एक्स अकाउंट हैक हो गया है। आज शनिवार, 12 अप्रैल, 2025 को अभिनेता ने खुद यह जानकारी फैंस के साथ साझा की। उन्होंने अपने फैंस से इसकी शिकायत एक्स प्लेटफॉर्म पर करने की अपील की है। जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को इस घटना की जानकारी दी और अपने हैक हुए अकाउंट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए। इन स्क्रीनशॉट्स में साफ दिख रहा है कि वह अपने एक्स पेज तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

    जावेद ने इंस्टाग्राम पर लिखा, उन्होंने लिखा, “तो मेरा एक्स अकाउंट (@jaavedjaaferi) हैक हो गया है। मैं ईमानदारी से उन लोगों से अनुरोध करता हूं, जो ट्विटर पर मुझे फॉलो कर रहे हैं कि वे एक्स से इसकी शिकायत करें। साडा हैक… एत्थे रख! धन्यवाद।’ उनकी यह पोस्ट रणबीर कपूर की फिल्म ‘रॉकस्टार’ के गाने ‘सड्डा हक’ से प्रेरित थी, जिसे उन्होंने मजेदार अंदाज में लिखा। जावेद का यह हल्का-फुल्का अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है, लेकिन अकाउंट हैक होने की खबर ने सभी को चिंता में डाल दिया है।


    जावेद की इस पोस्ट के बाद फैंस ने उनके समर्थन में कमेंट्स शुरू कर दिए। कई लोगों ने एक्स को टैग करके हैकिंग की शिकायत की और जल्द से जल्द अकाउंट रिकवर करने की मांग की। कुछ फैंस ने मजेदार कमेंट्स भी किए। एक यूजर ने लिखा, ‘जावेद भाई, हैकर्स को भी आपका स्टाइल पसंद आ गया होगा।’जावेद ने अभी तक यह नहीं बताया कि उनके अकाउंट को रिकवर करने की प्रक्रिया कहां तक पहुंची है, लेकिन उनके फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।

    जावेद जाफरी न सिर्फ एक शानदार अभिनेता हैं, बल्कि एक बेहतरीन डांसर, कॉमेडियन और प्रोड्यूसर भी हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग और अनोखे अंदाज ने उन्हें हर उम्र के दर्शकों का चहेता बनाया है। हाल ही में उनकी फिल्म ‘इन गलियों में’ रिलीज हुई थी, जिसे अविनाश दास ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में जावेद के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब फैंस उन्हें ‘धमाल 4’ में देखने के लिए बेताब हैं। ‘धमाल’ सीरीज की पिछली फिल्मों में जावेद की एक्टिंग और हंसी-मजाक ने दर्शकों का दिल जीता था और इस बार भी उनसे वैसी ही उम्मीद है।

    Share:

    IPL 2025: धोनी आउट या नॉटआउट? गेंद के बल्ले के पास से गुजरने पर दिखी थी हलचल, माही ने बैट दिखाकर भी किया इशारा

    Sat Apr 12 , 2025
    चेन्नई। आईपीएल 2025 में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आउट होना विवादित रहा। चेपॉक में उस वक्त सन्नाटा पसर गया, जब 683 दिन बाद बतौर कप्तान आईपीएल में वापसी कर रहे माही को अंपायर ने एल्बीडब्ल्यू करार दिया। हालांकि, इस फैसले से काफी विवाद हुआ। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved