img-fluid

कोरोनाः पिछले 24 घंटे में 22752 नए मामले सामने आए, 482 लोगों की मौत

  • July 08, 2020


    नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 22,752 नए मामले सामने आए हैं और 482 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7,42,417 हो गई है। जिनमें से 2,64,944 सक्रिय मामले हैं, 4,56,831 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 20,642 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या अमेरिका और ब्राजील के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है। भारत में संक्रमित लोगों की कुल संख्या साढ़े सात लाख के करीब पहुंच गई है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है, लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है। भारत से अधिक मामले अमेरिका (3,096,893), ब्राजील (1,674,655) में हैं। भारत में मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है।

    Share:

    जमात के 122 मलेशियाई नागिरकों को दी जमानत

    Wed Jul 8 , 2020
    नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने वीजा शर्तों का उल्लंघन कर राष्ट्रीय राजधानी के निजामुद्दीन इलाके में स्थित तबलीगी जमात के मरकज में शामिल होने के मामले में मलेशिया के 122 नागरिकों को मंगलवार को जमानत दे दी। इन लोगों पर वीजा शर्तों का उल्लंघन करने के अलावा अवैध रूप से मिशनरी गतिविधियों में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved