• img-fluid

    कांग्रेस जलेबी की फैक्ट्री बना रही थी, हरियाणा की जनता ने उन्हें नुक्ती बांट दी : कैलाश विजयवर्गीय

  • October 08, 2024

    • मंत्री विजयवर्गीय जी बोले- महाराष्ट्र, झारखंड भी दोहराएंगे हरियाणा के नतीजे

    भोपाल/नागपुर। मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने हरियाणा विधानसभा चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने नागपुर में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का जलेबी से मुंह मीठा कराते हुए कहा, विपक्ष के लोग जलेबी की फैक्ट्री बना रहे थे, लेकिन हरियाणा की जनता ने उन्हें नुक्ती बांट दी।


    विपक्ष के लोग कहते थे, किसान नाराज हैं, किसानों ने भाजपा को वोट दिया। वे कहते थे दलित भाई नाराज हैं, दलित भाईयों ने वोट दिया। युवा नाराज हैं, युवाओं ने भाजपा को वोट दिया। वे कहते थे महिलाएं नाराज हैं, महिलाओं ने भाजपा को वोट दिया। मंत्री विजयवर्गीय जी ने कहा, बताएं कौन नाराज है भारतीय जनता पार्टी और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से…। मैं कहता हूं, हरियाणा के चुनाव ने साबित कर दिया है, अब इन परिणामों को महाराष्ट्र एवं झारखंड भी रिपीट करेगा।

    Share:

    ये भारत के संविधान-लाेकतंत्र की जीत...हरियाणा के चुनावी नतीजों पर बोले PM मोदी, J&K के लिए भी दिया बयान

    Tue Oct 8 , 2024
    नई दिल्ली। भाजपा ने हरियाणा विधानसभा (Haryana Legislative Assembly) में बहुमत से जीत हासिल की है। इसे लेकर भाजपा में जश्न का माहौल है। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ता जमकर झूम रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हरियाणा की जनता और कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी है। भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved