• img-fluid

    बांग्लादेश से भारत की तुलना पर कांग्रेस को BJP का करारा जवाब, कहा- आपातकाल में भी इंदिरा गांधी का घर जलाने की बात नहीं कही

  • August 09, 2024

    इंदौर । बांग्लादेश (Bangladesh) की तरह भारत (India) में भी जनता प्रधानमंत्री आवास (Prime Minister Residence) में घुसेगी। ऐसा कहने वाले मध्य प्रदेश कांग्रेस (Madhya Pradesh Congress) के नेता सज्जन सिंह वर्मा (Sajjan Singh Verma) को मोहन सरकार के मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने जवाब दिया है। विजयवर्गीय ने कहा कि कहा कि भारत की तुलना बांग्लादेश या श्रीलंका से नहीं हो सकती है। भारत बहुत मजबूत स्थिति में हैं। वहीं, भोपाल से भाजपा विधायक रामेश्वर वर्मा ने कहा कि भारत संविधान के मुताबिक चलता है। आपातकाल के दौरान भी किसी ने इंदिरा गांधी का घर जलाने की बात नहीं कही।

    कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, ‘यह मोदी जी का भारत है। इसलिए उनकी तुलना श्रीलंका और बांग्लादेश से ना करें। यह फ्रस्टेट लोग हैं जो इस तरह का बयान देते हैं। भारत आज की तारीख में बहुत ताकतवर है हर दृष्टि से, आर्थिक रूप से बहुत ताकतवर है, दुनिया में युद्ध चल रहे हैं। दुनिया में आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो रहे हैं पर भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। पर कैपिटा इनकम (प्रति व्यक्ति आय) बढ़ रही है। भारत बहुत मजबूत हाथों में है और इस प्रकार के फ्रस्टेट लोग कुछ भी बयान दें, भारत भारत है और मोदी जी मोदी जी हैं।’ विजयवर्गीय से कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी।


    मध्य प्रदेश भाजपा की ओर से एक्स पर लिखा गया, ‘शर्मनाक! देश को बांग्लादेश की तरह दंगे की आग में झोंककर लोकतंत्र कुचलना चाहते हैं सत्ता मोही कांग्रेस नेता। सज्जन सिंह वर्मा का यह देशविरोधी बयान कांग्रेस की वास्तविक सोच को प्रदर्शित करता है।’ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने इंदौर में बुधवार को कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान भारत की तुलना बांग्लादेश से करते हुए कहा था कि अब भारत में भी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास में घुसकर कब्जा कर लेंगे। वर्मा के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने भी दिल्ली में ऐसी ही बात कही।

    भोपाल से भाजपा के विधायक रामेश्वर वर्मा ने कांग्रेस से माफी की मांग करते हुए कहा कि आपताकाल के वक्त भी किसी ने इंदिरा गांधी का घर जलाने की बात नहीं कही। उन्होने एक मीडिया चैनलस से बातचीत में कहा, ‘यह मानसिक दिवालियापन है। कौन सी भाषा बोल रहे हैं, क्या कांग्रेस आतंकवाद की भाषा बोलेगी। क्या कांग्रेस के नेता मोदी जी का घर जलाने की बात करेंगे। कांग्रेस के नेताओं भारत का संविधान दिखाने के लिए नहीं, पढ़ने के लिए है।’

    भाजपा नेता ने कहा, ‘लोकतांत्रिक परंपराओं में भरोसा करता है भारत। इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाया था। 19 महीने तक लोगों को जेल में डाला था। पकड़-पकड़कर लोगों को जेल में डाला, नसबंदी की, कठोर से कठोर सजा दी, तब भी किसी नेता या कार्यकर्ता ने यह नहीं कहा कि इंदिरा गांधी का घर जलाएंगे। प्रधानमंत्री 140 करोड़ के भरोसे और संविधान के दायित्व का पद है… इसका घर जलाना मतलब अब कांग्रेस जमात ए इस्लामी की भाषा बोल रही है। कांग्रेस अब किससे प्रेरणा ले रही है। कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।’

    Share:

    पीएम मोदी ने मोहम्मद यूनुस को दी बधाई, बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील

    Fri Aug 9 , 2024
    ढाका । बांग्लादेश (Bangladesh)में कई दिनों की अशांति और राजनीतिक उथल-पुथल(Unrest and political turmoil) के बाद अंतरिम सरकार का गठन (Formation of interim government)हो गया है. नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस(Muhammad Yunus) ने गुरुवार को देश में अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ ग्रहण के बाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved