img-fluid

तुर्की की राजधानी में बड़ा बम धमाका, 1 की मौत, कई लोग घायल

November 13, 2022

इस्तांबुल। तुर्की की राजधानी इस्तांबुल (Turkey’s capital Istanbul) के टकसिम स्क्वायर से बम धमाके की खबर आ रही है। धमाके में एक की मौत होग गई है। अब तक 10 लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिली है। धमाका रविवार को इस्तांबुल की सबसे व्यस्त इलाके में हुआ। इस मुख्य पैदल मार्ग (Main Street) पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। धमाका शाम 4:15 मिनट (तुर्की के समय के अनुसार) पर हुआ।


धमाके के बाद घटनास्थल पर एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियां (ambulances and fire engines) मौजूद हैं। पुलिस ने भी राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। विस्फोट की वजह का अब तक पता नहीं चल सका है। ब्लास्ट के बाद इलाका खाली करा लिया गया है। हालांकि, विस्फोट कम तीव्रता का बताया गया है। इससे पहले भी 2015 और 2017 में धमाके हुए थे। इसकी जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट और कुछ कुर्द समूहों ने ली थी।

Share:

सरकार ने हेल्थ सेक्टर के लिए तैयार किया ये बड़ा प्लान

Sun Nov 13 , 2022
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) ने एक योजना के चौथे चरण के तहत अगले पांच वर्षों (2027 तक) में जिला अस्पतालों को अपग्रेड कर 100 नए मेडिकल कॉलेज (Medical college) बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र में मानव संसाधन (ह्यूमन रिसोर्स) की उपलब्धता को बढ़ावा देना है। केंद्र […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
रविवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved