img-fluid

अमेरिका : गर्लफ्रेंड के साथ सो रहे शख्स को कुत्ते ने मारी गोली

March 13, 2025

वॉशिंगटन। अमेरिका के टेनेसी (Tennessee usa) में एक हैरान करने वाली घटना हुई है, जहां एक पालतू कुत्ते ने अपने मालिक को गोली मार दी। टेनेसी के मेम्फिस (Memphis, Tennessee) में रहने वाला शख्स अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) के साथ सो रहा था, जब उसके पालतू कुत्ता (Pet Dog) उसके बिस्तर पर कूद गया और भरी हुई बंदूक से गोली चला दी। गोली शख्स की बाईं जांघ में जा लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाना पड़ा जहां उसका इलाज किया गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट करते हुए इसकी पुष्टि की और इसे दुर्घटनावश लगी चोट के रूप में दर्ज किया गया।



पुलिस ने घटना की रिपोर्ट में कहा कि एक साल के पिटबुल कुत्ते का पंजा ट्रिगर गार्ड में फंस गया और ट्रिगर से टकरा गया। हालांकि, रिपोर्ट में गोली चलाने वाले हथियार के प्रकार का जिक्र नहीं किया गया है। स्थानीय न्यूज स्टेशन फॉक्स 13 मेम्फिस ने कहा कि जब गोली चली तब शख्स की प्रेमिका सो रही थी। इसमें उसका नाम नहीं बताया गया।

जानवरों के गोली चलाने की घटना दुर्लभ
पीड़ित के हवाले से बताया गया कि एक वर्षीय पिटबुल का नाम ओरियो है। उसने अपने पालतू को बेहद ही शरारती बताया जो दिन भर उछल-कूद करता है और इसी तरह की चीजें उसे पसंद है। घटना के दौरान भी वह ऐसी ही कर रहा था, तभी उसका पंजा ट्रिगर में फंस गया और गोली चल गई। अमेरिका में बंदूक से होने वाली हिंसा के मामले बड़ी संख्या में सामने आते हैं, लेकिन ऐसा दुर्लभ है जब जानवरों के इंसानों को गोली मारने की घटना रिकॉर्ड में आई हो।

दो साल पहले कैनसस में एक जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने शिकार करने वाली राइफल पर पैर रख दिया था, जिससे 30 वर्षीय शख्स की गोली चलने से मौत हो गई थी। साल 2018 में भी एक ऐसा ही वाकया हुआ था, जब एक 51 वर्षीय व्यक्ति को उसके पिटबुल-लैब्राडोर मिक्स ने पैर में गोली मार दी थी।

Share:

बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी ने ट्रेन हाईजैक कर एक तीर से किए दो शिकार, पाकिस्तान के साथ चीन के भी उड़ाए होश

Thu Mar 13 , 2025
नई दिल्‍ली । बलूचिस्तान में पाकिस्तान (Pakistan) को गहरा जख्म मिला है. यह जख्म दिया है बीएलए यानी बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी (Balochistan Liberation Army) ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक (Train Hijack) कर बीएलए ने पाकिस्तान के होश उड़ा दिए. भले ही ट्रेन से सभी बंधकों को छुड़ाने में पाक सरकार कामयाब हो गई. मगर […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
गुरुवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved