• img-fluid

    रात 2 बजे तेंदुए के आपरेशन के लिए दौड़े प्राणी संग्रहालय के अधिकारी

  • July 10, 2020

    • जंगल में हुई तेंदुओं के बीच मुठभेड़, एक गंभीर घायल
    • वन विभाग की टीम घायल तेंदुए को प्राणी संग्रहालय में लेकर पहुंची थी

    इन्दौर।  तिल्लौर के पास उदयपुरा के जंगलों में बीती रात दो तेंदुओं के बीच भिड़ंत हो गई, जिसके कारण एक तेंदुआ गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे खून से सनी हालत में वन विभाग की टीम रात 1.30 बजे प्राणी संग्रहालय लेकर पहुंची। यहां के डॉक्टरों को जब मामले की जानकारी लगी तो वे तत्काल वहां पहुंचे और रात में ही उसका आपरेशन किया। गले और सिर में आई गंभीर चोटों के कारण उसे दिखना बंद हो गया है। हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है।
    पूर्व में भी तिल्लौर, पेडमी, उदयपुरा के जंगलों से तेंदुए पकड़े गए हैं। कल रात वन विभाग की टीम उस क्षेत्र में गश्त के लिए निकली थी, उसी दौरान रात को 1.30 बजे के लगभग उदयपुरा क्षेत्र में एक स्थान पर तेंदुआ घायल अवस्था में मिला। इस पर टीम के कर्मचारी जैसे-तैसे तेंदुए को वाहन में रखकर प्राणी संग्रहालय पहुंचे। प्रभारी अधिकारी डॉ. उत्तम यादव के मुताबिक रात 2 बजे जू में पहुंची वन विभाग की टीम ने मामले की सूचना दी। इस पर स्टाफ के साथ-साथ वहां पशु चिकित्सकों की टीम पहुंच चुकी थी। रात 2 बजे ही तेंदुए का आपरेशन किया गया। उन्होंने बताया कि उसके सिर और गले में गंभीर घाव के कारण तेजी से रक्तस्राव हो रहा था, जिसके कारण सर्जरी करना जरूरी थी। आज सुबह उसकी हालत में थोड़ा सुधार तो हुआ, लेकिन आंखों से स्पष्ट दिखाई नहीं देने का मामला सामने आ रहा है। उसकी लगातार निगरानी कर दवाइयां दी जा रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक पूर्व में भी वन विभाग द्वारा जंगलों से पकड़े गए तेंदुओं को फिलहाल जू में ही रखा गया है।

    Share:

    भारत और यूरोपीय संघ के बीच 15 जुलाई को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगा समिट

    Fri Jul 10 , 2020
    नई दिल्ली । भारत और यूरोपीय संघ के बीच 15 जुलाई को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समिट होगा। इस दौरान क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। यूरोपीय संघ का प्रतिनिधित्व यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स माइकल और यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वोन डेर करेंगे। जबकि भारत की ओर से प्रधनमंत्री मरेन्द्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved