• img-fluid

    रूस में घुसकर जेलेंस्की की सेना ने कर दी बड़ी गलती? पलटवार से हिला यूक्रेन, रूसी सेना के डर से इलाके खाली

  • August 23, 2024

    मॉस्को: रूस (Russia) के अंदर दो सप्ताह पहले यूक्रेन (Ukraine) ने हमला बोला था। यूक्रेन ने रूस के अंदर बड़े इलाकों पर कब्जा कर लिया। लेकिन यूक्रेन का यह हमला अब उसके लिए ही मुसीबत बनने लगा है। यूक्रेन के हमले से भड़के पुतिन (Putin) ने अपनी सेना को यूक्रेनी इलाकों पर कब्जा करने का आदेश दिया है। रूसी सेना (Russian army) तेजी से यूक्रेन के अंदर बढ़ रही है, जिसे लेकर चेतावनी दी गई है। यूक्रेन के पूर्वी शहर पोक्रोव्स्क (Pokrovsk) को अधिकारी खाली करने की चेतावनी दे रहे हैं। लेकिन कई निवासी वहां से नहीं जाना चाहते। कुछ माता-पिता तो जबरन निकासी से बचने के लिए अपने बच्चों को अधिकारियों से छिपा रहे हैं।



    पोक्रोव्स्क और उसके आस-पास के इलाकों को अगले दो सप्ताह के अंदर खाली करने का आग्रह किया जा रहा है। रूसी सेना तब आगे बढ़ रही है जब दो सप्ताह पहले यूक्रेन की सेना ने रूस के इलाकों में घुसपैठ की। इस घुसपैठ में यूक्रेन ने सैकड़ों वर्ग किमी शहर पर कब्जा कर लिया। यह हमला इतना सीक्रेट था कि रूस भी हैरान हो गया। गुरुवार को रूस ने जोर देकर कहा कि उसने ब्रांस्क के सीमावर्ती इलाके में घुसपैठ करने के एक औरयूक्रेनी प्रयास को विफल कर दिया है, क्योंकि यूक्रेन लगातार कुर्स्क क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

    इलाका खाली करने का आदेश
    यूक्रेन में फ्रंटलाइन से 4.8 किमी दूरी पर मौजूद मायर्नोह्राड शहर में सैन्य प्रशासन के प्रमुख यूरी त्रेतियाक ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा, ‘रुको मत, हालात बेहतर नहीं होने वाले यह सिर्फ बदतर होगा। निकल जाओ।’ यूक्रेनी मंत्रालय ने बताया कि पोक्रोव्स्क जिले सहित डोनेट्स्क क्षेत्र के कुछ जिलों से बच्चों को उनके माता-पिता या अन्य कानूनी प्रतिनिधियों के साथ जबरन निकाला जाएगा। त्रेतियाक ने कहा कि बहुत से लोग अभी भी अपना इलाका और घर नहीं छोड़ना चाहते। यहां तक कि वह अपने बच्चों को छिपा तक रहे हैं। इस कारण अब सैन्य प्रशासन को घरों का दौरा करना पड़ रहा है।
    डर्टी बम क्या है जिससे डरते हैं पुतिन? रूस ने कहा यूक्रेन हमला करने वाला है

    रूस के पलटवार से हिला यूक्रेन
    पोक्रोव्स्क सिटी सैन्य प्रशासन के अनुसार पूरे समुदाय में लगभग 59000 निवासी है। लगभग 600 से 700 लोग हर रोज पलायन कर रहे हैं। त्रेतियाक ने मंगलवार को एक रेडियो इंटरव्यू में कहा, ‘दुश्मन उम्मीद से कहीं ज्यादा तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसलिए हम सप्ताह के अंत तक लोगों को निकालने के लिए यथासंभव प्रयास कर रहे हैं।’ पोक्रोव्स्क कोई प्रमुख शहर नहीं है। युद्ध से पहले यहां सिर्फ 60000 लोग रहते थे। रूस के हमले के बाद कई लोग यहां से चले गए। यूक्रेनी सेना के लिए यह एक प्रमुख केंद्र के रूप में माना जाता है। लेकिन बुधवार को सेना ने ऐलान किया कि पोक्रोव्स्क अब युद्ध का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट है। रूसी सेना ने ऐलान किया है कि उसने हमले के बाद पूर्वी यूक्रेनी गांव मेझोव पर कब्जा कर लिया है।

    Share:

    Vedic Astrology: ग्रहों की चाल से सितंबर का महीना इन 6 राशियों के लिए बेहद शुभ

    Fri Aug 23 , 2024
    उज्‍जैन। वैदिक ज्योतिष (Vedic Astrology) के अनुसार, ग्रह-नक्षत्र (planets and constellations) मानव जीवन के साथ देश-दुनिया को प्रभावित करते हैं। सितंबर माह ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से अनुकूल रहने वाला है। सितंबर में बुध,सूर्य व शुक्र राशि परिवर्तन (Mercury, Sun and Venus zodiac changes) करेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved