• img-fluid

    युवा कांग्रेस की बैठक संपन्न

  • January 09, 2023

    सीहोर। भारत जोड़ो अभियान की सफलता के बाद कांग्रेस पार्टी द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान प्रारंभ किया जाना है। युवा कांग्रेस द्वारा युथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान चला रही है। इस आभियान सहित युवा कांग्रेस के अन्य कायक्रमों को लेकर बस स्टैंड पर स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिला युवा कांग्रेस की समीक्षा बैठक राष्ट्रीय सचिव एवं भोपाल जोन के प्रभारी मानसिंह राठौर की अध्यक्षता में स पन्न हुई।
    इस अवसर पर प्रदेश सचिव राजीव गुजराती, जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव, प्रदेश प्रवक्ता प्रशांत पारासर, सनजय बेनीवाल उपस्थित थे। सीहोर विधानसभा अध्यक्ष मुस्तुफा अंजुम ने बताया कि इस अवसर पर पधारे राष्ट्रीय सचिव श्री राठौर का स्वागत किया गया। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव राजीव गुजराती ने कहा से कांग्रेस पार्टी एक साथ 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाएगी।


    इसी कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो, युथ जोड़ो बूथ जोड़ो, गांधी चौपाल, पद यात्रा का आयोजन करेगी और आम जन के बीच भाजपा की केंद ओर राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेगी। कार्यक्रम में पार्षद घनश्याम यादव, ब्रजेश पटेल, रघुवीर सिंह दांगी, मुनावर खान, आज़म लाला,तुलसी राठौर, अक्षय परमार, शैलेंद्र ठाकुर, तौसीफ पटेल, रेहान नवाब,संजय पटेल, राजकुमार पटेल, संजय हवेली, नितिन उपाध्याय, अक्षय परमार, प्रकाश राजपूत, संतोष विश्वकर्मा, भानु वर्मा, सुमित नर्रे, प्रिंस यादव, रवि ठाकुर, सलमान खान, जुनेद खान, राजकुमार मालवीय, मनीष मेवाड़ा, यश यादव, तनिश त्यागी, फैसल खान, यमन यादव आदि शामिल रहे।

    Share:

    स्वाभिमान की रक्षा के लिए रहे एकजुट-श्री गुप्ता

    Mon Jan 9 , 2023
    एकजुटता का संदेश देते हुए वाहन रैली के रुप में निकले समाजजन नागदा। रविवार को बनियों का कार्यक्रम आगाज नाम से भव्य आयोजन हुआ। अभा वैश्य महासम्मेलन की अगुवाई में हुए आयोजन में मुख्यत: जैन, माहेश्वरी, पोरवाल, अग्रवाल, खंडेलवाल समाज के व्यापारी वर्ग के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के चलते पहले वाहन रैली निकली। इसके […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved