• img-fluid

    एम्स के मानसिक वार्ड में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

  • November 13, 2020

    • संदिग्ध हालातों में महिला की मौत

    भोपाल। एम्स अस्पताल में मानसिक वार्ड में भर्ती एक पेश्यंट ने बीती रात को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह बीते कई दिनों से दिमागी तौर पर बीमार चल रहा था। वहीं अवधपुरी में रहने वाली एक महिला की बीती रात संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। बागसेवनिया पुलिस के अनुसार इंदौर नाके के पास सीहोर में दीपक जायसवाल पिता मनोहर जायसवाल रहता था। वह बीते कई दिनों से दीमागी रूप से बीमार चल रहा था। उसे दौरे आते थे, जिसके बाद मे बीते महीने 28 तारीख को परिजनों ने इलाज के लिए उसे एम्स अस्पताल के मनोरोग वार्ड में भर्ती कराया था। जहां बीती रात मरीज ने चादर का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कामय कर लिया है। वहीं अवधपुरी में रहने वाली सुमन कपूर को बीती रात मुह से झाग निकलता देखने के बाद परिजनों ने जेपी अस्पताल पहुंचाया था। जहां देर रात करीब बारा बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम होने के बाद में मौत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मृतक के परिजनों के बयान भी दर्ज नहीं किए जा सके हैं।

    Share:

    मिनी हनीटे्रप:एक दर्जन लोगों से रकम ऐंठ चुका है ब्लैकमेलरों का सरगना

    Fri Nov 13 , 2020
    दो नामजद आरोपियों की तलाश शुरू, बदनामी के डर से सामने नहीं आ रहे फ रियादी भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में मिनी हनी टेपहनीट्रेप जैसे ब्लैकमेल के मामले में कई और चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस अभी तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अन्य नामजद आरोपियों की तलाश कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved