• img-fluid

    युवक पर कुल्हाड़ी से हमला

  • September 28, 2021

    • मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्रातंर्गत अमखेरा पेट्रोल पंप के समीप स्थित एक आटा चक्की वाले के साथ एक आरोपी ने पुरानी रंजिश को लेकर गालीगलौज करते हुए कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे युवक के सिर व हाथ पैर में गंभीर चोटे आई है। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है। पुलिस ने बताया कि अमखेरा तालाब के समीप रहने वाले 26 वर्षीय तरुण कोरी पेट्रोल पंप के समीप ऑटा चक्की की दुकान चलाता है।


    बीती रात करीब 8 बजे जब वह अपनी दुकान पर था। उसी समय अमर चौधरी नामक तत्व वहां आया और पुरानी बुराई को लेकर गालीगलौज करते हुए तरूण के साथ मारपीट करते हुए कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे तरुण के सिर व हाथ पैर में चोटे आ गई। जिसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।

    Share:

    बड़ा झटका: नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

    Tue Sep 28 , 2021
    डेस्क: नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. हालांकि, उन्होंने कहा है कि वे कांग्रेस में बने रहेंगे. सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे खत में कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के सदस्य बने रहेंगे. Punjab Congress chief Navjot Singh Sidhu resigns pic.twitter.com/KbDbderXeo — ANI (@ANI) September […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved