img-fluid

ओवर टेक के चलते प्लाऊ के ट्रेक्टर में घुसा युवक, मौत

  • February 08, 2022

    विदिशा। सांची (sanchi) में एक वाहन को ओवरटेक (Overtake) करते समय युवक बाइक से आगे चल रहे प्लाऊ वाले ट्रेक्टर (tractor) में घुस गया। गंभीर हालत में सांची अस्पताल भर्ती कराया गया। वहां से विदिशा जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन विदिशा लाते समय उसकी मौत हो गई।



    जानकारी के अनुसार रंगई क्षेत्र में रहने वाले दिलीप पुत्र नरेन्द्र वर्मा मंगलवार को सांची की तरफ जा रहे थे। उसी स्थान पर आगे चल रहे एक बड़े चार पहिया वाहन को ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार में प्लाऊ वाले ट्रेक्टर से टकरा गए। सिर और अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में सांची अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से विदिशा जिला अस्पताल रेफर किया गया। विदिशा लाते समय दिलीप ने दम तोड़ दिया। पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

     

    Share:

    इंदौर में कुल उपचाररत् कोरोना मरीज 4749 हुए, नए 365

    Tue Feb 8 , 2022
    इंदौर। 8 फ़रवरी की कोरोना बुलेटिन (Corona Bulletin) की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 365 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। 8948 सैंपल जांच के लिए भेजे गाए। टेस्ट में 8522 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 205347 हो गई है। रिपीट पॉज़िटिव सैंपल की संख्या 48 है। आज 3 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved