• img-fluid

    योगी सरकार में राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का JNU को लेकर विवादित बयान-जेएनयू में चलता है सैक्स स्कैंडल

  • December 31, 2021

    लखनऊ। नेताओं के कब बोल बिगड़ जाए यह किसी को मालूल नहीं रहता क्‍योंकि जैसे इन्‍हें भीड़ दिखती और उनकी बुद्धि भी सिटयाने लगती है। खासकर मीडिया से बातों ही बातों में नेता उम्‍मीद से ज्‍यादा बोल देते हैं। ऐसा ही मामला यूपी से आया जहां योगी सरकार में राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह (Minister of State Thakur Raghuraj Singh) ने जेएनयू (JNU) को लेकर विवादित बयान दिया।



    यूपी के मंत्री ने बातों ही बातों में कहा कि दिल्ली के जेएनयू (JNU)  में सेक्स स्कैंडल (sex scandal) चलता है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि राहुल गांधी समेत कांग्रेस के बड़े बड़े नेता वहां जाते हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि रघुराज सिंह ने ये बयान अलीगढ़ में अमित शाह की रैली के दौरान मीडिया से बातचीत में दिया, यहां तक कि ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी जाती हैं।
    उन्‍होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में कम्युनिस्ट और देशद्रोही पाले गए हैं। देश विरोधी वहां सैक्स स्कैंडल चलाते हैं देश विरोधी लोग वहां इकठ्ठे हो रहे हैं, लेकिन हम आने वाले समय में इन देश विरोधी ताकतों को कुचल देंगे। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हिंदू छात्रों के लिए उर्दू अनिवार्य नहीं होनी चाहिए। हिंदू छात्र हिंदी जानते है। हिंदी में पढ़ाई होनी चाहिए, हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब रघुराज सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। कुछ दिनों पहले मदरसों को लेकर विवादित बयान देते हुए मंत्री ने कहा था कि भगवान ने अगर मौका दिया तो देश में चल रहे सारे मदरसों को बंद करा दूंगा।

    Share:

    जिस गांधी की नेता कसमें खाते हैं....वो केवल नोट और वोट पर ही नजर आते हैं...

    Fri Dec 31 , 2021
    गांधी पर सवाल… हो गया न बवाल… जुबां खोलने और गांधी के विरोध में बोलने वाले कालीचरण को जेल में ठूंस दिया गया… गोड़से की तारीफ करने की हिमाकत को जी-भरकर नोंचा गया… कांग्रेसी पुतले जला रहे हैं और भाजपाई हाथ ताप रहे हैैं… कांग्रेसी इनाम रखकर गांधी पर निष्ठा जता रहे थे तो भाजपाई […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved