• img-fluid

    ‘योग दुनिया के लिए भारत के सबसे बड़े उपहारों में से’, नॉर्वे की राजदूत ने की PM मोदी के कदम की सराहना

  • June 12, 2024

    ओस्लो। योगा ही है जो स्वस्थ जीवन जीने का प्रमुख आधार है। भारत तो आदिकाल से प्रकृति की इस खूबी से परिचित था, लेकिन 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे एक मिशन बना दिया। उनके प्रयासों के कारण ही अब 21 जून को हर साल अंतरराष्टीय योग दिवस मनाया जाता है। उन्होंने न सिर्फ देशवासियों को बल्कि दुनिया भर के लाखों लोगों को योग करने के लिए प्रेरित किया। इसी को लेकर नॉर्वे की राजदूत मेय एलिन स्टीनर ने भारत की सराहना की है। उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया को सबसे बड़ा उपहार दिया है वो है योग।

    दरअसल, पीएम मोदी ने हाल ही में सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि अब से 10 दिन बाद दुनिया योग के 10वें अंतर्राष्ट्रीय दिवस को मनाने के लिए तैयार है। योग ने सांस्कृतिक और भौगोलिक सीमाओं को पार कर लिया है, समग्र कल्याण की खोज में दुनिया भर में लाखों लोगों को एकजुट किया है।


    राजदूत स्टीनर ने पीएम के इसी पोस्ट का जवाब देते हुए यह बात कही। साथ ही उन्होंने योगा करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो भी साझा किया। उन्होंने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूरी तरह सहमत हूं। योग दुनिया के लिए भारत के सबसे बड़े उपहारों में से एक है। जब संयुक्त राष्ट्र संघ ने योग को लेकर बढ़ावा दिया तो मैंने शीर्षासन करने का लक्ष्य रखा। क्या आप मेरे साथ हो? यह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, तो चलो योग चैलेंज करते हैं!’

    पीएम मोदी ने मंगलवार को लोगों से योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का आह्वान किया। उन्होंने एक्स पर विभिन्न आसनों का वीडियो भी साझा किया। इस वीडियो में योग के लाभ बताए गए हैं।

    Share:

    Vitamin B12 की कमी से शरीर हो जाता है बेजान, जानिए लक्षण

    Wed Jun 12 , 2024
    इंदौर (Indore)। विटामिन बी 12 (Vitamin B12) शरीर के कई कामकाज में जरूरी भूमिका निभाता है। यह स्वास्थ्य (Health) के लिए इतना जरूरी है कि इसकी कमी से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको हर दिन थकान या कमजोरी रहती तो इसका मतलब शरीर में विटामिन 12 की कमी हो सकती है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved