• img-fluid

    Xiaomi का नया स्‍मार्ट Steam oven शानदार फीचर्स के साथ किया लांच, जानें कीमत

  • March 19, 2021

    इलेक्‍ट्रानिक डिवाइस निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपना लेटेस्‍ट Mijia लाइनअप में नया स्मार्ट स्टीम ओवन (Smart Steam Oven) लॉन्च किया है। नया प्रोडक्ट क्राउडफंडिंग के तहत चीन के Mi Mall पर उपलब्ध है। Mijia Smart Steam Oven 12L कैपेसिटी में आता है और इसमें 5ml स्टीम-बेकिंग सिस्टम है। नया ओवन स्टीम तकनीक के साथ कई तरह के पकवान मिनटों में तैयार कर सकता है। यह 1300W की अधिकतम पावर इस्तेमाल कर सकता है। Xioami का नया Smart Steam Oven कंपनी की Mijia ऐप को सपोर्ट करता है, जिसके जरिए यूज़र्स इसे कंट्रोल कर सकते हैं और कई रेसेपी के बारे में जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

    Xioami Mijia Smart Steam ओवन कीमत व उपलब्‍धता (price and availability)
    GizmoChina की रिपोर्ट के मुताबिक, Xioami का स्मार्ट स्टीम ओवन चीन में 299 चीनी युआन (लगभग 3,300 रुपये) में लॉन्च किया गया है। ओवन चीन में Mi Mall पर उपलब्ध है। क्राउडफंडिंग के तहत ओवन को 269 चीनी युआन ( लगभग 3,000 रुपये) में उपलब्ध कराया जा रहा है।



    Xioami Mijia Smart Steam Oven फीचर्स
    नया Mijia स्मार्ट स्टीम ओवन 12L वॉल्यूम के साथ आता है और इसमें खास स्टीम-बेकिंग सिस्टम शामिल है। कंपनी का दावा है कि यह फीचर खाने को बाहर से क्रिस्पी बनाता है और अंदर से सॉफ्ट रखता है। इसमें खास इलेक्ट्रॉनिक टेंपरेचर कंट्रोल भी मिलता है, जिसे Mijia ऐप से कंट्रोल किया जा सकता है।

    Xioami का दावा है कि किसी भी आम इलेक्ट्रिक ओवन की तुलना में यह दो गुना पावर रेटिंग के साथ आता है। मीजिया ओवन की पीक पावर रेटिंग 1300W है और कंपनी का कहना है कि आम 32L इलेक्ट्रिक ओवन 1600W की पीक पावर रेटिंग के साथ आते हैं। ज्यादा पावर के चलते कंपनी का कहना है कि ओवन बहुत जल्दी गर्म हो जाता है और खाना पकने में समय नहीं लगता है। Mijia Smart Steam Oven में NTC इलेक्ट्रॉनिक टेंपरेचर प्रोब और एक इंटेलिजेंट टेंपरेचर कंट्रोल सिस्टम मिलता है।

    Share:

    Realme Narzo 30 4G और Narzo 30 5G स्‍मार्टफोन भारत में जल्‍द देंगे दस्‍तक, होंगे कई खास फीचर्स

    Fri Mar 19 , 2021
    आज के इस आधुनिक युग में टेक्‍नोलॉजी भरे संसार में एक से बढ़कर एक इलेक्‍ट्रानिक डिवाइस लांच हो रही है । लंबे समय से खबरे आ रही है कि रियलमी अपनी नई सीरीज Realme Narzo 30 पर काम कर रही है, लेकिन इसे जल्द ही पेश किया जाएगा। यह जानकारी खुद Realme India और Europe […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved