• img-fluid

    Xiaomi जल्‍द ही पेश कर सकती है लेटेस्‍ट 3 नए टैबलेट, मिलेंगे कई बेहतरीन फीचर्स

  • May 10, 2021


    स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi कथित तौर पर तीन उच्च स्तरीय एंड्रॉयड टेबलेट्स पर काम कर रही है। आने वाले समय में शाओमी इन्हें लॉन्च करेगी। इनके कोड को नाम दिया गया है- ‘nabu’, ‘enuma’, और ‘elish’ का। ये तीनों MIUI 12.5 के सिस्टम कोड में देखे गए हैं। कोड यह बताता है कि enuma का मॉडल नम्बर K81 होगा। वहीं elish का K81A और nabu का K82 मॉडल नम्बर हो सकता है। ये सभी मॉडल नम्बर्स कंपनी की Mi Pad 5 रेंज से संबंधित हैं जिनके बारे में कहा गया है कि कंपनी इन पर काम कर रही है।

    XDA Developer के kacskrz ने MIUI 12.5 की कोड सिस्टम ऐप्स में खंगाला और आने वाली टेबलेट्स के बारे में जानकारी जुटाई। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ‘enuma’ में वॉइस कॉल का सपोर्ट होगा। इसलिए इसमें मोबाइल (4G LTE/5G) कनेक्टिविटी भी दी जाएगी। जबकि ‘elish’ और ‘nabu’ में वॉइस कॉल सपोर्ट नहीं होगा। इन तीनों ही डिवाइसेज का एक्सपेक्ट रेश्यो 16:10 हो सकता है और IPS LCD के साथ 2,500×1,600 पिक्सल का डिस्पले रिजोल्यूशन हो सकता है। इनकी डिस्पले में 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। ‘Nabu’, जो कि Mi Pad 5 Lite (K82 मॉडल नम्बर) होगी, में 10.97 इंच का डिस्पले होगा और 8,720mAh की बैटरी होगी। इनके कुल आयाम 236x148mm में हो सकते हैं।



    Xiaomi की आने वाली Mi Pad 5 रेंज में कई तरह के मॉडल्स देखने को मिल सकते हैं जैसे- Mi Pad 5 Lite, Mi Pad 5 Pro, और Mi Pad 5 Plus आदि। Mi Pad 5 Pro के बारे में कहा जा रहा है कि यह K81 मॉडल नम्बर के साथ होगा। Mi Pad 5 Plus को ‘elish’ कोड दे दिया गया है और इसका मॉडल नम्बर K81A हो सकता है। पिछले समय में आए लीक्स में दावा किया गया है कि Mi Pad 5 Pro और Mi Pad 5 Plus में Qualcomm Snapdragon 870 SoC हो सकता है। Mi Pad 5 Plus में 12 मेगापिक्सल का कैमरा भी हो सकता है।

    Mi Pad 5 Lite यानि कि ‘nabu’ में Snapdragon 860 SoC चिपसेट देखने को मिल सकता है और इसमें 12 मेगापिक्सल का मेन कैमरा हो सकता है। तीनों ही टेबलेट क्वाड रियर कैमरा के साथ आ सकती हैं। साथ ही इनमें NFC और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।

    Share:

    Mahindra की सबसे ज्यादा बिकने वाली Bolero का अपडेट वर्जन जल्‍द होगा लांच, जानें क्‍या होगा खास

    Mon May 10 , 2021
    Mahindra & Mahindra जल्द ही अपने सबसे ज्यादा बिकने वाली Bolero का अपडेट वर्जन लॉन्च करने की प्लानिंग बना रही है। इसके लिए कंपनी ने तैयारी भी शुरू कर दी है और कंपनी 2021 Bolero को जून-जुलाई में लॉन्च कर सकती है। इससे पहले मीडिया में बताया जा रहा था कि, कंपनी अपनी XUV700 का […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved