• img-fluid

    Xiaomi ने मार्केट में लॉन्‍च की नई स्‍मार्ट टीवी, मिलेंगे ये जबरदस्‍त फीचर्स, जानें कीमत

  • May 01, 2022

    नई दिल्‍ली। इलेक्‍ट्रानिक प्रोडक्‍ट निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने घरेलू मार्केट में एक और नया टीवी लॉन्च किया है। 75 इंच स्क्रीन साइज वाला Redmi A75 2022 स्मार्ट टीवी कंपनी का लेटेस्ट टीवी है। यह अल्ट्रा एचडी टीवी है जिसमें 3840 x 2160 पिक्सल के साथ 4K रेजॉल्यूशन है। टीवी को शाओमी ने चीन (China) में लॉन्च किया है। इतना बड़ा स्क्रीन साइज होने के बावजूद भी इसके बेजल काफी पतले हैं जिससे टीवी देखने में काफी आकर्षक लगता है और प्रीमियम फील देता है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 97.8 प्रतिशत है।

    Redmi A75 2022 Smart TV की कीमत व उपलब्‍धता
    Redmi A75 2022 Smart TV को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत 3399 RMB (लगभग 39,500 रुपये) है। टीवी की सेल 5 मई से शुरू होगी। इसे चीन में शाओमी के ऑफिशिअल सेल चैनलों के अलावा ऑनलाइन स्टोर JD.com से भी खरीदा जा सकता है।



    Redmi A75 2022 Smart TV के खास फीचर्स
    जैसा कि पहले बताया गया है, Redmi A75 2022 Smart TV अल्ट्रा एचडी टीवी है, जिसमें 3840 x 2160 पिक्सल के साथ 4K रेजॉल्यूशन है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 97.8 प्रतिशत है। यह 10 बिट कलर सपोर्ट के साथ आता है और 78 प्रतिशत डीसीआई-पी3 कलर गेमट को सपोर्ट करता है। इससे स्क्रीन पर पिक्चर अधिक नेचरल और कलर्स रियलिस्टिक दिखते हैं। मार्केट में मौजूद प्रतिद्वंदियों से तुलना करें तो कम कीमत में भी टीवी मजबूत बिल्ड के साथ आता है और मेटल के यूनीबॉडी फ्रेम से लैस है।

    इसके साउंड की बाते करें तो, यह 2 स्टीरिओ स्पीकर्स के साथ आता है जिसमें प्रत्येक 10W की पावर देता है। परफॉर्मेंस के लिए Redmi A75 2022 में 4 कोर वाला सीपीयू दिया गया है और 1.5GB रैम मिलती है। इसमें 8GB की स्टोरेज कैपिसिटी है। यह MIUI TV के लेटेस्ट वर्जन पर ऑपरेट करता है। लेटेस्ट एमआईयूआई की मदद से इसे शाओमी स्मार्ट होम ईकोसिस्टम से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। जिसकी बदौलत आप रूम की लाइटिंग सेटिंग्स चेंज करने से लेकर घर के सिक्योरिटी कैमरा तक को अपने टीवी से ऑपरेट कर सकते हैं।

    Redmi A75 2022 Smart TV में कनेक्टिविटी के लिए 2 यूएसबी-ए पोर्ट, 2 एचडीएमआई पोर्ट, एक एवी इनपुट पोर्ट, एक नेटवर्क पोर्ट, एक एंटिना पोर्ट और एक S/PDIF पोर्ट दिया गया है।

    Share:

    सभी रक्षा चुनौतियों से निपटना हमारी प्राथमिकता : जनरल मनोज पांडे

    Sun May 1 , 2022
    नई दिल्ली । जनरल मनोज पांडे (General Manoj Pandey) ने रविवार को भारतीय सेना प्रमुख (Indian Army Chief) का पदभार ग्रहण करने के बाद (After Taking Over) कहा कि सभी रक्षा चुनौतियों (All Defense Challenges) से निपटना (To Tackle) हमारी प्राथमिकता (Our Priority) हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सर्वोच्च और सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता पूरे क्षेत्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved