• img-fluid

    Tokyo Olympics: हॉकी के बाद कुश्ती में पदक की उम्मीद, रेसलर रवि दहिया भारत को दिला सकते हैं गोल्ड

  • August 05, 2021

    टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक का आज 14वां दिन है। आज भारत ने शानदार शुरुआत की। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में भारत ने जर्मनी को हराकर मेडल पर कब्जा कर लिया। इस मैच में टीम इंडिया ने जर्मनी को 5-4 से शिकस्त दी। इसके अलावा रेसलिंग में भारत को निराशा हाथ ही। स्टार पहलवान विनेश फोगाट क्वार्टर फाइनल में हार गईं। जबकि अंशु मलिक को भी हार का सामना करना पड़ा।

    भारत ने 41 साल बाद हॉकी में जीता पदक
    टोक्यो ओलंपिक के 14वें दिन भारत ने इतिहास रच दिया। कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने जर्मनी को 5-4 से हराकर पदक पर कब्जा कर लिया। भारत ने ओलंपिक में 41 साल बाद कोई पदक जीता है। इस दौरान जर्मनी कई बार वापसी करने की कोशिश की लेकिन भारत की मजबूत रक्षा पंक्ति के आगे उसकी एक चली।


    विनेश फोगाट क्वार्टर फाइनल में हारीं
    भारत को रेसलिंग में झटका लगा। स्टार पहलवान विनेश फोगाट क्वार्टर फाइनल में हार गईं। उन्हें इस मुकाबले में बेलारूस की पहलवान वैनेसा कलाडजिंस्काया ने हराया। हालांकि विनेश की अभी पदक जीतने की उम्मीद बनी हुई है। उन्हें रेपचेज मुकाबले का इंतजार करना होगा।

    रेपचेज राउंड मं हारीं अंशु मलिक 
    महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा भार वर्ग की रेपचेज स्पर्धा में भारतीय पहलवान अंशु मलिक ने निराश किया। उन्हें रूसी ओलंपिक समिति की वेलेरिया कोब्लोवा ने शिकस्त दी। इस हार के बाद अंशु टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गईं। वेलेरिया ने उन्हें 1-5 से हराया है।

    Share:

    हंसल मेहता ने बनाई आतंकी हमले पर फिल्म Faraaz, मोशन पोस्टर रिलीज

    Thu Aug 5 , 2021
    मुंबई। हंसल मेहता (Hansal Mehta) की अगली निर्देशित फिल्म ‘फराज’ (Faraaz) के मोशन पोस्टर रिलीज(Motion poster release) किया जा चुका है. अनुभव सिन्हा प्रोडक्शन, भूषण कुमार द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित, ‘फराज’ एक एक्शन थ्रिलर है जिसमें जुलाई 2016 में बांग्लादेश को हिलाकर रख देने वाले होली आर्टिसन कैफे हमले को दर्शाया गया है. हंसल […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved