• img-fluid

    चैत्र नवरात्रि के साथ देवी की आराधना प्रारंभ

  • March 23, 2023

    • प्रभात फेरी निकली-आज झूलेलाल जयंती-आर्य गार्डन पर हुआ 51 कुंडीय यज्ञ

    नागदा। गुड़ी पड़वा के साथ हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो गई। इसी के साथ चैत्र नवरात्र भी शुरू हो गए। इस दिन लोगों ने अपने घरों में घट स्थापना करने के साथ प्राचीन चामुंडा माता मंदिर पर दर्शन के लिए भक्त पहुंचे। इसी दिन श्रीराम रथ के तत्वावधान में प्रभात फेरी भी निकली। सुबह करीब 6.30 बजे जवाहर मार्ग स्थित शिव मंदिर से शुरू हुई प्रभात फेरी प्राचीन चामुंडा माता मंदिर तक पहुंची। वहीं शाम को बस स्टैंड पर महाआरती व डीजे नाइट का आयोजन किया गया। जिसमें सुप्रीम डीजे साउंड, रणजीत हनुमान स्वरुप सरगम नगाड़े आकर्षण का केंद्र रहें। गुड़ी पड़वा को महाराष्ट्रीयन समाजजनों ने हर्षोल्लास से मनाया। मराठी समाजजनों ने अपने घरों की छत पर गुड़ी लगाकर पूजन किया। वहीं इस दिन जगह-जगह पर नीम-मिश्री भी बांटे गए।


    51 जोड़ों ने दी यज्ञ में आहुति
    गुड़ी पड़वा के दिन ही आर्य समाज का स्थापना दिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर आर्य गार्डन में यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें 51 जोड़ों ने आहुति दी। कार्यक्रम संयोजक कमल आर्य ने बताया इंदौर से पधारे आमंत्रित विद्वान आचार्य विश्वामित्र दर्शनआचार्य के सानिध्य में महायज्ञ संपन्न हुआ। इस अवसर पर आचार्य विश्वामित्र ने कहा कि आज के दिन ही सृष्टि की उत्पत्ति हुई थी आज के दिन ही श्रीरामजी का राजतिलक हुआ था। आज के दिन ही राजा विक्रमादित्यजी का भी राज्य अभिषेक हुआ था और आज के दिन ही स्वामी दयानंद सरस्वती ने मुंबई में आर्य समाज की स्थापना की थी। उनका उद्देश्य था कि विश्व में श्रेष्ठ लोगों का समूह बने जो मानव मात्र का कल्याण कर सकें। आचार्य ने महीने में दो बार यज्ञ करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर रामसिंह आंजना, यशवंत आर्य, रमेश चंदेल, डॉ. लक्ष्मीनारायण सत्यार्थी, अग्निवेश पांडे, भंवरलाल पांचाल, महेश सोनी, अजय कुशवाह, अशोक अग्रवाल, जगदीश पांचाल, पायल भावसार, गायत्री पांचाल, धीरज आंजना, जसवंत पटेल, आर्यन आर्य, छगनलाल भनोपिया, जेपी चौहान, अवधेश पुरोहित आदि मौजूद थे। आभार पार्षद प्रतिनिधि विजय पटेल ने माना।

    महिलाओं ने किए भजन
    सामाजिक नारी संगठन की महिलाओं ने जवाहर मार्ग शीतला माता मंदिर पर भजन किए। संयोजक सीमा सारस्वत ने बताया 12 साल पहले गुड़ी पड़वा पर भी संगठन का गठन किया गया था। इसलिए हर साल यहां भजन गाएं जाते हैं। इस अवसर पर महिलाओं ने नीम-मिश्री बांटकर तिलक भी लगाया। इस मौके पर संगीता पोरवाल, निशा पाल, मीना गुर्जर, उषा गुर्जर, विद्या अग्रवाल, सीमा बैरागी, नीता गांधी आदि महिलाएं मौजूद थी।

    Share:

    अवैध परिवहन, 4 प्रकरणों में 1.16 लाख जुर्माना, हफ्ता वसूली के चलते फलफूल रहा अवैध कारोबार

    Thu Mar 23 , 2023
    खनिज अफसर की मिलीभगत से जिलेभर में अवैध खनन,उत्खनन गुना। कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए. द्वारा खनिज मिट्टी के अवैध परिवहन के 4 अलग-अलग प्रकरणों में 1 लाख 16 हजार रूपये प्रशमन राशि सहित जुर्माना राशि अधिरोपित किये जाने के आदेश जारी किये गये हैं। खनिज अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार खनिज मिट्टी के अवैध […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved