• img-fluid

    घर-घर में हुआ सावन की शिवरात्रि पर शिवजी का पूजन-अभिषेक

  • August 03, 2024

    • दो दिन से चल रहा आयोजन बीती रात पार्थिव शिवलिंग विसर्जन के साथ पूर्ण हुआ- बिल्व पत्र से लेकर फलों के दाम उछले

    उज्जैन। कल शुक्रवार को पवित्र सावन महीने की शिवरात्रि थी। इस दिन घर-घर भगवान शिव के पूजन और अभिषेक का विधान है। यह आयोजन गुरुवार से ही घर-घर में आरंभ हो गया था और खासकर महिलाओं ने पार्थिव शिवलिंग बनाकर उनका पूजन अर्चन किया और बीती रात विसर्जन किया। इस बीच लगातार दो दिन बिल्व पत्र से लेकर केले, सेंवफल और अन्य फलों के दाम
    भी दो गुने से अधिक पहुंच गए थे।


    ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक शुक्रवार को सावन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर सावन की शिवरात्रि मनाई जाती है। इसमें भगवान शिव के पूजन और पार्थिव शिवलिंग बनाकर उनका विधिवत पूजन-अर्चन करने के बाद विसर्जन का प्रावधान है। इससे विशेष पुण्यफल की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि कल शहर में हर घर में सावन की शिवरात्रि मनाई गई और पार्थिव शिवलिंग बनाकर उनका विधि विधान से पूजन- अभिषेक किया गया। यह क्रम कल देर रात तक चला और पूजन में महिलाओं ने भगवान शिव को बिल्व पत्र, धतुरा और अन्य सामग्री अर्पित की। इसके अलावा पूजन में फलों का भोग भी लगाया। दो दिन से इसके कारण बाजार में फलों के दाम दो गुने से ऊपर पहुंच गए। 20 रूपए प्रतिकिलो बिकने वाला केला कल 40 रूपए प्रतिकिलो में बिका। जबकि सेंवफल के दाम भी 160 रूपए से बढ़कर 250 रूपए किलो तक पहुंच गए थे। अन्य फलों के दाम भी बढ़ गए थे। रात में पूजन पूर्ण होने के बाद पार्थिव शिवलिंग का विसर्जन कर इसका समापन किया गया।

    Share:

    कल पदभार ग्रहण किया, आज सुबह वार्डों का निरीक्षण करने गए सिविल सर्जन

    Sat Aug 3 , 2024
    10 डाक्टर ड्यूटी पर नहीं मिले-सभी को नोटिस जारी कर मांगा जवाब, आईडी कार्ड और एप्रिन पहनकर आने के दिए निर्देश.. उज्जैन। एक दिन पहले डॉ. अजय दिवाकर ने सिविल सर्जन का पदभार ग्रहण किया था, वह आज सुबह जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्हें 10 डॉक्टर ड्यूटी से […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved