• img-fluid

    महायुद्ध: दुनिया के लिए खतरा, रूस-चीन के खिलाफ बड़ा कदम उठाने जा रहा अमेरिका

  • June 09, 2024

    वॉशिंगटन (Washington)। रूस और यूक्रेन युद्ध (russia and ukraine war) के बीच पुतिन की तरफ से कई बार परमाणु युद्ध (nuclear war) की धमकी दी गई है। इसके बाद अब अमेरिका परमाणु हथियार बढ़ा सकता है। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ सहयोगी ने शुक्रवार को कहा कि रूस, चीन और अन्य विरोधियों से बढ़ते खतरों को रोकने के लिए अमेरिका आने वाले वर्षों में और अधिक रणनीतिक परमाणु हथियारों की तैनाती कर सकता है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के शीर्ष हथियार नियंत्रण अधिकारी प्रणय वड्डी ने अपनी टिप्पणी में कहा कि रूस और चीन पर दबाव डालने के उद्देश्य से एक नीतिगत बदलाव की रूपरेखा तैयार की गई है।

    उन्होंने आर्म्स कंट्रोल एसोसिएशन को बताया, ‘प्रतिद्वंद्वी शस्त्रागार में बदलाव के अभाव में हम आने वाले वर्षों में एक ऐसे बिंदु पर पहुंच सकते हैं जहां वर्तमान तैनात संख्या में वृद्धि की आवश्यक्ता होगी। अगर राष्ट्रपति यह निर्णय लेते हैं तो हमें इसे क्रियान्वित करनेके लिए पूरी तरह से तैयार रहना होगा।’ उन्होंने कहा, ‘अगर वह दिन आता है तो इसका परिणाम यह दृढ़ संकल्प होगा कि हमारे विरोधियों को रोकने और अमेरिकी लोगों और हमारे सहयोगियों और साझेदारों की रक्षा के लिए अधिक परमाणु हथियारों की जरूरत है।’



    अमेरिका की नीति में बदलाव
    अमेरिका वर्तमान में रूस के साथ 2010 की नई START संधि में निर्धारित 1,550 तैनात किए परमाणु हथियारों की सीमा का पालन कर रहा है। लेकिन रूस ने यूक्रेन को अमेरिका के समर्थन के बाद अपनी भागीदारी को निलंबित कर दिया था। इस कदम को अमेरिका ने कानूनी रूप से अमान्य कहा था। वड्डी का बयान अमेरिका की नीति में बड़े बदलाव को दिखाता है। क्योंकि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने इसी ग्रुप को साल भर पहले कहा था कि चीन और रूस का मुकाबला करने के लिए अमेरिका के रणनीतिक परमाणु हथियारों की तैनाती बढ़ाने की कोई जरूरत नहीं है।

    Share:

    भारत से बातचीत को गिड़गिड़ाए पाकिस्‍तानी राजदूत, अमेरिका को बताया साझेदार

    Sun Jun 9 , 2024
    वाशिंगटन (Washington) । कंगाली में डूबा पाकिस्तान (Pakistan) लगातार भारत से बातचीत के लिए गिड़गिड़ा रहा है। इस बार अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत मसूद खान (Pakistan’s Ambassador to America Masood Khan) ने ये गुहार लगाई है। खान ने कहा, ‘भारत की प्राथमिकता में पड़ोस पहले होना चाहिए और यह एक शांतिपूर्ण पड़ोसी होना चाहिए।’ […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved