• img-fluid

    World Thyroid Day 2022: जल्‍दी थकान कहीं थायराइड तो नहीं?

  • May 25, 2022

    World Thyroid Day 2022: पूरी दुनिया में हर साल 25 मई को में वर्ल्ड थायराइड डे (World thyroid day 2022) मनाया जाता है। आज के दिन मनाने का मकसद लोगों को थायराइड के प्रति जागरूक करना है। यह खास दिन हर साल 25 मई को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों को इस रोग और इससे होने वाली परेशानियों के बार में जागरूक करना है। आइए आज इस खास मौके पर जानते हैं ।

    बताते हैं कि थायराइड तितली के आकार की एक ग्रंथि है। जो गर्दन के अंदर और कॉलरबोन के ठीक ऊपर होती है। यह एंडोक्राइन ग्रंथि है जिसमें नलिका नहीं होती शरीर में हार्मोन बनाती है। थायराइड की समस्या दो तरह की होती है। एक है हाइपर-थायराइड और दूसरी है हाइपो-थायराइड। हाइपर में हार्मोन अधिक मात्रा में बनने लगता है, जबकि हाइपो में मात्रा कम हो जाती है। दोनों ही तरह की समस्या में हार्मोन उत्पादन संतुलन में नहीं होता।


    थायराइड को लेकर लोगों के मन में यह भ्रम है कि यह बीमारी सिर्फ महिलाओं को ही होती है। जबकि यह एक बहुत बड़ा मिथ है। थायराइड पुरुष और महिला दोनों को हो सकता है। महिलाओं में थायराइड प्रजनन क्षमता, गर्भावस्था और मासिक धर्म को प्रभावित कर सकता है। थायराइड में पुरुषों में लक्षण अलग हो सकते हैं।

    डाक्‍टरों के अनुसार एक्सट्रा थायराइड हॉर्मोन लेने से आपको नुकसान हो सकता है। यह अनिद्रा, अशक्तता, भूख में वृद्धि और दिल की धड़कन जैसे दुष्प्रभाव पैदा कर सकता है। थायराइड की दवा हमेशा डॉक्टर से पूछकर ही लें।

    Share:

    सुबह से शुरू हुए गौरव दिवस के आयोजन, पुराने बाजार बताएंगे अपना इतिहास

    Wed May 25 , 2022
    इंदौर।  मुख्यमंत्री (Chief Minister) के निर्देश पर हफ्तेभर इंदौर का गौरव दिवस (Pride Day) सप्ताह आज से शुरू हुआ। सुबह से ही जल संरक्षण (Water Conservation), पर्यावरण (Environment) से लेकर अन्य आयोजन शुरू हो गए, जिनमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी, जनता व अन्य संगठनों का सहयोग रहा। 31 मई तक रोज अलग-अलग आयोजन किए जाएंगे। शहर के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved