• img-fluid

    दुनिया में अमीरों की सूची में पिछड़े मुकेश अंबानी, पहुंचे 6ठे पायदान पर

  • August 18, 2020

    नई दिल्‍ली। रिलायंस इं‍डस्‍ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के चौथे सबसे अमीर की सूची में पिछड़कर अब छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। दरअसल ऐसा पिछले चार कारोबारी सत्र में रिलायंस के शेयरों में लगातार गिरावट आने की वजह से हुआ है, जिससे मुकेश अंबानी की संपत्ति में गिरावट देखने को मिली है। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 78.8 अरब डॉलर है।

    ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार 18 अगस्त को अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस पहले पायदान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 188 अरब डॉलर है। इस साल उनकी संपत्ति में अब तक 73 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इस सूची में 121 अरब डॉलर के साथ बिल गेट्स दूसरे नंबर पर और 99 अरब डॉलर के साथ मार्क जुकरबर्ग तीसरे पायदान पर हैं।

    इस सूची में चौथे पायदान पर एलन मस्क आ गए हैं, जिनकी कुल संपत्ति 84.8 अरब डॉलर है। इस साल उनकी संपत्ति में 7.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। पांचवें नंबर पर बर्नार्ड ऑर्नोल्ट हैं, उनकी संपत्ति 84.6 अरब डॉलर है। वहीं, छठे नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं, जिनकी संपत्ति 78.8 अरब डॉलर है। ज्ञात हो कि इस साल अब तक उनकी संपत्ति में 20 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    इस बार गणेश चतुर्थी को रहेगी सरकारी छुट्टी

    Tue Aug 18 , 2020
    इंदौर। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार अनंत चतुर्दशी पर झांकियों का कारवां नहीं गुजरेगा और सालों की परम्परा पहली बार टूट रही है। अगले दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, जिसे कलेक्टर ने निरस्त कर दिया और इसकी जगह 22 अगस्त को गणेश चतुर्थी के दिन सरकारी छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved