• img-fluid

    Cricket World Cup: भारत पहुंची पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम, वीडियो में देखें कैसे हुआ स्वागत

  • September 28, 2023

    हैदराबाद  (Hyderabad)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम विश्व कप 2023 (pakistan cricket team world cup 2023) के लिए भारत पहुंच चुकी है. बाबर आजम (Babar Azam) की कप्तानी वाली पाक टीम बुधवार रात हैदराबाद पहुंची. यहां उसका एयरपोर्ट पर स्वागत हुआ।

    बता दें कि 2016 टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार पाकिस्तानी खिलाड़ी भारत आए हैं। हालांकि उस टीम का कोई भी खिलाड़ी इस बार टीम का हिस्सा नहीं है। बाबर आजम की अगुवाई में पाकिस्तान टीम हैदराबाद पहुंची। बुधवार की शाम को राजीव गांधी एयरपोर्ट पर पाकिस्तान टीम का जमकर स्वागत हुआ।


    पाकिस्तान के क्रिकेटर्स का हैदराबाद में जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर फैंस भारी संख्या में मौजूद थे। पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने भी हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। टीम बस से होटल पहुंचने के बाद भी वहां खिलाड़ियों को ग्रैंड वेलकम हुआ। सॉल देकर होटल में उनका स्वागत किया गया। एक होटल स्टाफ के हाथ में ऑल द बेस्ट चैंपियंस का पोस्टर भी था।

    भारत में हुए इस स्वागत का पाकिस्तानियों को भरोसा ही नहीं हो रहा है। भारत की मेहमाननवाजी से वह फूले नहीं समां रहे हैं। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी भारत को इस वेलकम के लिए धन्यवाद कर रहे हैं।

    Share:

    जनता ने आंदोलन किए, चुनाव आए तो सिलावट की नींद खुली, भूमि पूजन आज, बनेगा या नहीं संशय

    Thu Sep 28 , 2023
    इंदौर। इंदौर-देवास-उज्जैन रेल लाइन पर रेलवे ओवरब्रिज बनाने के लिए पांच साल तक जनता आंदोलन करती रही। लोग सडक़ों पर उतरे, लेकिन सिलावट की नींद नहीं खुली। अब जब चुनाव आए और सिलावट को खतरा नजर आया, तब जाकर ब्रिज के भूमिपूजन का कार्यक्रम बनाया। चुनाव की नजदीकी के चलते ताबड़तोड़ किए जा रहे ब्रिज […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved