• img-fluid

    Women’s T20 World Cup: भारतीय टीम ने श्रीलंका को 82 रनों से हराया, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार

  • October 10, 2024

    दुबई। महिला टी-20 विश्व कप (Women’s T20 World Cup) में भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian women’s cricket team) ने श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम (Sri Lanka women’s cricket team) को 82 रन से हरा दिया है। इस विश्व कप में उनकी लगातार दूसरी जीत है। टी-20 विश्व कप में रनों के लिहाज से भारत की यह सबसे बड़ी जीत भी है। इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीद कायम रखी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 172 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका 90 रन ही बना पाई।


    भारतीय महिला टीम ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। उनका यह फैसला सही साबित हुआ और पहले विकेट के लिए शफाली वर्मा (43) और स्मृति मंधाना (50) ने 98 रन जोड़ दिए। इसके बाद हरमनप्रीत ने 52 रनों की शानदार पारी खेली। श्रीलंका का कोई भी गेंदबाज मुकाबले में अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। जवाब में श्रीलंका की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही और भारतीय टीम को आसानी से जीत मिल गई।

    मंधाना ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 131.58 की रही। ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 27वां और श्रीलंका के खिलाफ तीसरा अर्धशतक रहा।

    हरमनप्रीत ने 27 गेंदों का सामना किया और 52 रन बनाए। उनके बल्ले से 8 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 192.59 की रही। भारतीय कप्तान ने सिर्फ 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 13वां और श्रीलंका के खिलाफ दूसरा अर्धशतक रहा। हरमनप्रीत ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3,500 रन पूरे किए। वह न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की सूजी बेट्स (4,481) और मंधाना (3,562) के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वालीं सीर्फ तीसरी बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपना टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सबसे तेज अर्धशतक (27 गेंद) भी जड़ा।

    शफाली ने अपनी 43 रन की पारी के दौरान टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2,000 रन पूरे कर लिए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली सबसे युवा खिलाड़ी (20 साल 255 दिन) बनी हैं। भारत के लिए अरुंधति रेड्डी और आशा शोभना ने 3-3 विकेट लिए। दोनों ने 4 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 19 रन खर्च किए। दोनों की इकॉनमी रेट 4.80 की रही। रेणुका सिंह ने 4 ओवर में 16 रन देकर 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। श्रेयंका पाटिल ने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन दिए और 1 सफलता हासिल की। दीप्ति शर्मा ने 3.5 ओवर गेंदबाजी की और 16 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया।

    Share:

    आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर 34.84 लाख से अधिक ऑडिट रिपोर्ट दाखिल

    Thu Oct 10 , 2024
    नई दिल्ली। आयकर विभाग (Income Tax Department) के ई-फाइलिंग पोर्टल (E-filing portal) पर नियत तिथि के अंत तक 34.09 लाख टैक्स ऑडिट रिपोर्ट (टीएआर) (34.09 lakh Tax Audit Reports (TAR) सहित 34.84 लाख से ज्‍यादा ऑडिट रिपोर्ट दाखिल की गई हैं। यह पिछले वित्‍त वर्ष में दाखिल टीएआर के मुकाबले 4.8 फीसदी अधिक है। आयकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved