• img-fluid

    महिला टी-20 विश्व कप : ऑस्ट्रेलिया के फाइनल में, सातवीं बार खिताब जीतने के करीब

  • March 31, 2022

    वेलिंगटन। ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप 2022 (ICC Women’s ODI World Cup 2022) के फाइनल (Finals) में प्रवेश कर लिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले (semi-final match) में वेस्टइंडीज (West Indies) को 157 रनों से करारी शिकस्त दी।


    बारिश के कारण यह मुकाबला 45-45 ओवर का किया गया। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 45 ओवर में 3 विकेट पर 305 रनों का स्कोर खड़ा किया।

    ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एलिसा हीली ने बेहतरीन शतकीय पारी खेलते हुए 107 गेंदों पर 17 चौके और एक छक्के की बदौलत 129 रन बनाए। हीली के अलावा रॉचेल हेंस ने 100 गेंदों पर 9 चौकों की बदौलत 85 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा बेथ मूनी ने नाबाद 43 और कप्तान मैग लेनिंग ने नाबाद 26 रन बनाए। वेस्टइंडीज की तरफ से चिनले हेनरी ने 2 व शामिलिया कोनेल ने 1 विकेट लिया।

    जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 37 ओवर में 148 रनों पर सिमट गई। वेस्टइंडीज की तरफ से कप्तान स्टेफनी टेलर ने 48, डेंड्रा डॉटिन और हेली मैथ्यूज ने 34-34 रन बनाए।

    बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने छह बार विश्व कप का खिताब जीता है। ऑस्ट्रेलिया ने 1978, 1982, 1988, 1997, 2005 और 2013 में खिताब जीता था। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    खेलो इंडिया वूमेन हॉकी लीग : मप्र अकादमी ने साई-बी को 4-3 से हराकर तीसरा स्थान पाया

    Thu Mar 31 , 2022
    – मप्र राज्य महिला हॉकी अकादमी को मिले चार लाख भोपाल। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 23 से 30 मार्च तक खेलो इंडिया वूमेन हॉकी लीग 2021/22 (अंडर-21) (Khelo India Women Hockey League 2021/22 (Under-21)) के फाइनल फेज के मैच हुए। बुधवार को तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में मध्य प्रदेश […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved