इंदौर न्यूज़ (Indore News)

वेश्यावृत्ति में लिप्त महिलाएं बन गईं ड्रग्स पैडलर

  • 25 महिलाओं की तलाश, पकड़े गए 250 पैडलरों ने खोला राज

इन्दौर। शहर में नशे का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। अब इसमें महिलाओं की भूमिका भी लगातार बढ़ रही है। पुलिस ने अभियान चलाकर एक पखवाड़े में 250 से अधिक पैडलरों को गिरफ्तार किया है। इनसे पता चला है कि शहर में वेश्यावृत्ति में लिप्त महिलाएं ड्रग्स सप्लाई कर रही हैं। बताते हैं कि ऐसी 25 महिलाओं की पुलिस को तलाश है।

नशे पर प्रहार के लिए पुलिस ने एक पखवाड़े तक पूरे शहर में ड्रग्स पैडलरों के खिलाफ अभियान चलाया था। इसमें उसे अच्छी सफलता भी मिली। पुलिस ने 250 पैडलरों से करोड़ों का नशा जब्त किया। यूं तो पुलिस ने इस दौरान आधा दर्जन महिला पैडलरों को भी पकड़ा था। सभी का डोजियर भी भरवाया गया था, ताकि पुलिस उनके संपर्क सूत्र तक पहुंच सके। एडिशनल कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि इन लोगों से हुई पूछताछ में एक नया खुलासा हुआ है। पैडलरों ने बताया कि शहर में वेश्यावृत्ति में लिप्त महिलाएं बड़े पैमाने पर ड्रग्स सप्लाई कर रही हैं। इनके नाम भी पुलिस के पास आए हैं। पुलिस ऐसी 25 से अधिक महिलाओं की तलाश कर रही है। ये वेश्यावृत्ति के साथ लोगों को नशे का आदी बना रही हैं।


रासुका तक कर चुकी है पुलिस
पहले शहर में शराब बेचने वाली कुछ महिलाएं ड्रग्स के धंधे में उतर गई थीं। चंदन नगर, खजराना, आजाद नगर और बाणगंगा क्षेत्र से पुलिस ने आधा दर्जन महिलाओं को गिरफ्तार भी किया था। एक आदतन महिला के खिलाफ तो रासुका की कार्रवाई भी की गई थी।

दो हजार रुपए ट्रिप देते हैं महिलाओं को
अभियान के तहत पुलिस को यह भी पता चला कि कई पैडलर पुलिस से बचने के लिए महिलाओं को किराए पर राजस्थान लेकर जाते हैं। ये बाइक व कार से उज्जैन, आगर, डंग से एमडी और ब्राउन शुगर की खेप लेकर आती हैं, ताकि पुलिस को इन पर शंका न हो। ऐसी भी एक दर्जन मलिलाओं की जानकारी पुलिस को मिली है। उनकी भी पुलिस तलाश कर रही है। उनको एक ट्रिप के दो हजार रुपए मिलते हैं।

Share:

Next Post

इमारत तन गई तब किसी ने देखा नहीं और अब हथौड़े बरसा दिए

Tue Jul 2 , 2024
प्रभावित लोगों ने कहा- हमें पार्षद ने अंधेरे में रखा नोटिस के बाद सौदेबाजी का आरोप भी लगाया महापौर ने फटकारकर लौटा दिया था इन्दौर। सर्वानंद नगर के बाद हरगोविंद नगर में अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की नगर निगम की कार्रवाई पर लोगों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि […]