• img-fluid

    MP में महिलाएं जिसके साथ उसी की बनेगी सरकार, जानिए लाड़ली बहनाओं का कमाल

  • November 19, 2023

    भोपाल (Bhopal)। मध्‍यप्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) के लिए मतदान संपन्‍न हो गया है। पिछले बार की अपेक्षा इस बार बंपर वोटिंग (bumper voting) हुई जो कि 76 प्रतिशत से ज्‍यादा है। अब राजनीतिक पंडित यह अनुमान लगाने में जुट गए कि यह बंपर वोटिंग किस तरफ इशारा कर रही है, हालांकि मध्‍यप्रदेश में महिलाएं जिसके साथ उसकी बनेगी सरकार बनेगी।? मतदान के बाद आकलन में बीजेपी-कांग्रेस दोनों पार्टियां जुट गई हैं।

    बता दें कि मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में मतदान समाप्त होने के बाद दोनों प्रमुख दलों कांग्रेस व भाजपा ने हर विधानसभा क्षेत्र के आंकड़े जुटाने शुरू कर दिए हैं। चूंकि नतीजे आने में अभी 15 दिन का समय है, इसलिए दोनों दल हर विधानसभा क्षेत्र को लेकर संभावित आकलन कर सकेंगे। मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ दोनों में पिछली बार जैसा ही मतदान होने की संभावना है।



    भाजपा कांग्रेस से पांच सीटों से पिछड़ गई थी
    मध्य प्रदेश में 76.16 फीसद मतदान हुआ है। पिछली बार राज्य में 75.63 फीसद मतदान हुआ था और यह 2013 की तुलना में साढ़े तीन फीसद ज्यादा था। तब इसे सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ माना गया था और भाजपा कांग्रेस से 5 सीटों से पिछड़ गई थी। हालांकि उसे आधा फीसदी वोट ज्यादा मिला था।

    महिलाओं के ज्यादा मतदान करने का अनुमान
    राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस बार दोनों राज्यों में बड़ा मुद्दा नहीं है। ऐसे में कांटे की टक्कर के बावजूद जनता निर्णायक जनादेश दे सकती है। मध्य प्रदेश में भाजपा नेताओं का कहना है कि अभी जो अनुमान है उसके अनुसार महिला मतदाताओं ने ज्यादा मतदान किया है, जिससे भाजपा को लाभ मिलेगा। वहीं कांग्रेस का कहना है कि अंतिम आंकड़ों में मतदान बढ़ेगा और राज्य में बढ़ा हुआ मतदान सत्ता के खिलाफ जाएगा

    Share:

    मलयाली अभिनेता Vinod Thomas का निधन, खड़ी कार में मृत मिले

    Sun Nov 19 , 2023
    कोट्टायम। मलयाली फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता विनोद थॉमस यहां पंपडी के पास एक होटल में खड़ी कार में मृत पाए गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। वह 45 वर्ष के थे। पुलिस ने बताया कि होटल प्रबंधन ने उसे सूचना दी कि उसके परिसर में खड़ी एक कार में एक व्यक्ति पड़ा है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved