img-fluid

भारत में यहां महिलाएं पीती हैं सबसे ज्यादा शराब, व्हिस्की और बीयर है पहली पसंद, रिपोर्ट में खुलासा

  • April 22, 2025

    नई दिल्ली । दुनिया में शराब के शौकीनों(Wine Enthusiasts) की कमी नहीं है और भारत(India) भी इससे अछूता नहीं है। हालांकि, जब भी शराब(Liquor) का जिक्र आता है, तो इसे पुरुषों के शौक(Hobbies of men) के रूप में बताया जाता है। अब परिस्थिति बदलती नजर आ रही है। महिलाएं भी जाम से जाम टकरा रही हैं। सांस्कृतिक और आदिवासी परंपराएं जैसी इसकी कई वजह हैं। एक सर्वे से पता चलता है कि भारत में कम से कम 7 राज्य ऐसे हैं, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं शराब का सेवन करती हैं।

    एक रिपोर्ट में NFHS-5 यानी नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के आंकड़ों के हवाले से बताया गया है कि इस लिस्ट में सबसे पहला नाम पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश का है। ये आंकड़े साल 2019 से 2021 के बीच जुटाए गए थे।

    अरुणाचल प्रदेश


    आंकड़े बताते हैं कि अरुणाचल प्रदेश में 24.2 फीसदी महिलाएं शराब का सेवन करती हैं। राज्य में मेहमानों को चावल से बनी स्थानीय बीयर पेश करना बेहद आम बात है। साथ ही शराब यहां सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं में अहम भूमिका निभाती है।

    सिक्किम

    लिस्ट में दूसरा स्थान सिक्किम को मिला है। यहां घर में बनी छांग जैसे पेय पदार्थ काफी मशहूर हैं। यहां करीब 16.2 प्रतिशत महिलाएं शराब पीती हैं।

    असम

    पूर्वोत्तर के ही एक और राज्य को इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर रखा गया है। असम में 7.3 प्रतिशत महिलाएं शराब का सेवन करती हैं। कहा जाता है कि यहां व्हिस्की काफी लोकप्रिय है।

    तेलंगाना

    तेलंगाना में व्हिस्की और बीयर को पसंद करने वालों की संख्या ज्यादा मानी जाती है। आंकड़े बताते हैं कि यहां 6.7 फीसदी महिलाएं शराब का सेवन करती हैं।

    झारखंड

    मुख्य रूप से आदिवासी इलाकों में झारखंड में 6.1 प्रतिशत महिलाएं शराब का सेवन करती हैं।

    अंडमान एंड निकोबार आईलैंड्स

    हांडिया, टोडी और जंगली। ये सारे पेय अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में काफी लोकप्रिय हैं। यहां करीब 5 प्रतिशत महिलाएं शराब पीती हैं।

    छत्तीसगढ़

    मध्य प्रदेश से सटे छत्तीसगढ़ शराब पीने वाली महिलाओं की संख्या 4.9 प्रतिशत है। कहा जाता है कि यहां व्हिस्की और वोडका को ज्यादा पसंद किया जाता है।

    Share:

    अमेरिका में दिए गए बयान को लेकर भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी, कहा- भारत की बदनामी की ली सुपारी

    Tue Apr 22 , 2025
    नई दिल्ली। लोकसभा (Lok Sabha) में नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition) राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अमेरिका (America) की बोस्टन यूनिवर्सिटी (Boston University.) में भारतीय मूल के छात्रों को संबोधित किया। इस संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने महाराष्ट्र (Maharashtra .) में हुए चुनावों को लेकर भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission of India.) और केंद्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved