• img-fluid

    डिप्रेशन का शिकार महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी

  • April 02, 2022

    • पहला बच्चा है अपंग, दूसरा नहीं होने से थी तंग

    भोपाल। निशातपुरा थाना इलाके में रहने वाली महिला ने कल सुबह घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। शादी के तीसरे साल में उसका पहला बच्चा पैदा हुआ, जो अपंग है। महिला का दूसरा बच्चा हो नहीं रहा था, जिसके लिए उसका उपचार चल रहा था। इसी के साथ महिला कई गंभीर बीमारियों से भी ग्रस्त थी। जिस कारण वह डिप्रेशन में रहती थी। परिजनों ने पुलिस को बताया इन तमाम कारणों से परेशान होकर विवाहिता ने जान दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट नहीं मिलने से खुदकुशी के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। एसआई बनवारी लाल के अनुसार 32 वर्षीय शाइस्ता पति शफीक खां निवासी हाऊसिंग पार्क कॉलोनी गृहणी थीं जबकि उनके पति प्रायवेट जॉब करते हैं। उनकी शादी नौ साल पहले हुई थी, बमुशकिल शादी के तीसरे साल में उनका पहला बच्चा पैदा हुआ, जो शारीरिक रूप से कमजोर और विकलांग है।


    इस बच्चे की उम्र अभी 6 साल है। महिला दूसरा बच्चा चाहती थी। जो काफी प्रयासों के बाद भी नहीं हो सका। इसके लिए महिला का उपचार चल रहा था। इसी के साथ महिला को थाई राइड की बीमारी थी। उसके पांव में भी दर्द रहता था और घुटनों में परेशानी रहती थी। इन तमाम बातों को लेकर महिला डिप्रेशन में रहने लगी थी। कल सुबह पति ने उसके मुह से फैन निकलता देखने के बाद में अस्पताल पहुंचाया था। गौतम नगर स्थित निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु की। एसआई ने बताया कि महिला के मायके पक्ष के बयान दर्ज किए गए हैं। उन्होंने भी डिप्रेशन में रहने के चलते जान देने की बात बताई है। उनकी ओर से कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं। हालांकि पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

    युवक ने फांसी लगाकर दी जान
    निशातपुरा इलाके में रहने वाले मोहसिन खान (23) ने बीती देर रात घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह पंचर बनाने का काम करता था और ज्वाइंट फैमली में रहता था। परिवार में मां पिता के आलावा उसके तीन अन्य भाई हैं। मोहसिन अविवाहित था। उसने खुदकुशी क्यों की इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

    ट्रक मालिक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी
    बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित आमदपुर छावनी में गत दिनों एक ट्रक मालिक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे, वहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार भुजवल सिंह ठाकुर (55) आदमपुर छावनी, बिलखिरिया में रहते थे। उनका ट्रक चलता था। परिजन ने बताया कि 21 फ रवरी को वे उल्टियां कर रहे थे। उनसे उल्टियां करने का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्होंने जहर खा लिया है। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार रात उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर मुन्नालाल दुबे ने बताया कि भुजवल सिंह ने जिस दिन जहर खाया था उस दिन से ही वह होश में नहीं थे। वे परिजन को भी नहीं बता सके कि उन्होंने जहर क्यों खाया है। पुलिस शोकाकुल परिजन के बयान दर्ज नहीं कर सकी है। आज बुधवार को उनका पीएम कराने के बाद शव परिजन को सौंपा जाएगा।

    Share:

    बहू की नौकरी लगवाने के नाम पर जालसाज ने सास से सात लाख ठगे

    Sat Apr 2 , 2022
    रकम मिलते ही मोबाइल नंबर और घर दोनों बदल लिया भोपाल। कोलार इलाके में में वहने वाली वृद्धा को एक जालसाज ने बहू की नौकरी मैनिट में लगवाने के नाम पर ठग लिया। आरोपी ने पीडि़ता से करीब साढ़े सात लाख रुपए लिए और बाद में अपना घर और मोबाइल नंबर दोनों बदल लिया। फरियादिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved