• img-fluid

    दारू पीकर महिला ने लगाई आग

  • December 16, 2020

    • झुग्गी सहित मोटर साइकिलें जलकर खाक

    भोपाल। भोपाल में देर रात एक महिला ने शराब के नशे में झुग्गी में आग लगा दी। इसके कारण एक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, जिससे आग आसपास की झुग्गियों में फैल गई और हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही शहर के 4 से ज्यादा फायर स्टेशनों से गाड़ी भेजी गई और करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि आगजनी में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन 5 से अधिक परिवार अब ठंड में खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है। हादसे में 3 से ज्यादा बाइक जल गईं।
    फायर फाइटर पंकज यादव और फारूक ने बताया कि मंगलवार रात छोला मंदिर थाना क्षेत्र के सुंदर नगर में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर 5 से अधिक झुग्गियां आग की चपेट में थी और लोग यहां-वहां भाग रहे थे। आग को देखते हुए छोला मंदिर, गांधीनगर, कबाड़ खाने और पुल बोगदा से फायर की गाडिय़ां बुलाई गई। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद रात 2 बजे तक टीम ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया था। पंकज ने बताया कि यहां रहने वाली एक महिला ने शराब के नशे में खुद की झुग्गी में आग लगा दी थी। इससे अंदर रखा सिलेंडर फट गया था। इससे आग आसपास की झुग्गियों में भी फैल गई। महिला मौके से फरार हो गई। पुलिस को जानकारी दे दी गई है। इसके अलावा आग बुझाते समय एक फायर फाइटर के पैर में चोट आ गई।

    आग लगाने के कारणों का खुलासा नहीं
    छोला मंदिर पुलिस के अनुसार अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि यहीं रहने वाली एक महिला ने शराब पीने के बाद झुग्गी में आग लगा दी थी। वह अब फरार है। उसकी तलाश की जा रही हैं। उसके पकड़े जाने के बाद ही पता चल सकेगा कि उसने ऐसा क्यों किया?

    Share:

    कान्हा नेशनल पार्क में बढ़ी नक्सली हलचल

    Wed Dec 16 , 2020
    वीआईपी सुरक्षा पर भी बड़ा खतरा भोपाल। मध्य प्रदेश स्थित प्रसिद्ध कान्हा नेशनल पार्क में आने वाले पर्यटकों को इन दिनों बाघ की जगह सर्चिंग करती पुलिस का दीदार ज्यादा हो रहा है। सूने जंगलों में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ाने के साथ ही उनकी गश्त भी बढ़ाई जा रही […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved