• img-fluid

    संगीत कार्यक्रम में डांस करते-करते महिला को आया हार्ट अटैक, स्टेज से गिरते ही दम तोड़ा

  • December 16, 2022

    सिवनी। डांस करते हुए अचानक से आए हार्ट अटैक से मौत होने के कई मामले सामने आ चुके हैं। अब मध्यप्रदेश के सिवनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि एक महिला संगीत समारोह में डांस करते समय मंच से गिर गई और उसकी मौत हो गई।

    मामला बंडोल थाना अंतर्गत बखारी गांव का है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला संगीत कार्यक्रम में अन्य महिलाओं के साथ डांस कर रही है। इसी दौरान वह अचानक स्टेज पर गिर जाती है। 14 दिसंबर की रात बखारी में शादी समारोह से पहले संगीत का कार्यक्रम था।


    समारोह में परिवार की महिलाएं मंच पर डांस कर रही थीं। उसी समय एक महिला नाचते-नाचते मंच पर गिर गई। परिजन आननफानन में महिला को सिवनी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों के अनुसार महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। थाना प्रभारी पंचेश्वर ने बताया कि परिवार के लोगों ने गुरुवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। महिला की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं गांव में शोक की लहर है।

    Share:

    मोदीजी के लिए रेडिसन में रखा सुइट, स्टॉफ आसपास की होटलों में ठहरेगा

    Fri Dec 16 , 2022
    सभी फाइव स्टार होटलों में बुकिंग लगभग पूरी अधिकांश प्रवासी 7 और 8 को ही इंदौर पहुंचेंगे, बायपास की होटलों-गार्डनों में रुचि कम इंदौर। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए 8 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और 9 को राष्ट्रपति इंदौर आ रही हैं। वैसे तो मोदी जी रात्रि विश्राम नहीं करेंगे। मगर प्रोटोकॉल के चलते […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved