• img-fluid

    क्या नरेंद्र मोदी तोड़ पाएंगे इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड?

  • June 09, 2024


    नई दिल्ली। 9 जून को नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की ताजपोशी है। वह लगातार तीसरी बार देश (India) की सत्ता की कमान (helm of power) संभालेंगे। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections) में भाजपा (BJP) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 4 जून को घोषित नतीजों में भाजपा को 240 सीटें आईं। वहीं, सहयोगी दलों के साथ एनडीए (NDA) गठबंधन 293 सीटें जीतने में सफल रहा है।


    नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी अपने आप में एक रिकॉर्ड है। लगातार तीसरी बार शपथ लेते ही वह जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी की श्रेणी में शामिल हो जाएंगे। आइये जानते हैं कि देश में सबसे ज्यादा दिनों तक प्रधानमंत्री कौन हैं? सबसे लंबे समय तक पीएम रहने वालों की सूची में शामिल हो चुके मोदी क्या कार्यकाल पूरा करते ही इंदिरा का रिकॉर्ड तोड़ देंगे?

    जवाहर लाल नेहरू
    आजादी के बाद जवाहर लाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने थे। जवाहर लाल नेहरू ने लगातार तीन बार देश की बागडोर संभाली। पंडित नेहरू 1947 से 1964 तक करीब 17 वर्षों तक प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने 16 वर्ष, 9 महीने, 13 दिनों तक प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली। प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए 27 मई, 1964 को नई दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। ।

    इंदिरा गांधी
    भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। चार बार देश की प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा ने 1966 से 1977 तक लगातार तीन कार्यकालों तक देश की सत्ता संभाली थी। 1966 में लाल बहादुर शास्त्री के निधन के बाद इंदिरा पहली बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। 1967 में हुए चुनाव में जीत दर्ज करके उन्होंने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद 1971 के चुनाव में जीत दर्ज करके इंदिरा ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इंदिरा ने 1975 में आपातकाल लगाया। इसके चलते जो कार्यकाल 1976 में खत्म हो सकता था वह 1977 में आपातकाल खत्म होने तक जारी रहा। उनका चौथा और अंतिम कार्यकाल 1980 से 1984 तक था। 31 अक्तूबर 1984 को इंदिरा की उनके घर के बाहर उनके दो अंगरक्षकों ने हत्या कर दी। इस तरह से इंदिरा 15 वर्ष, 11 महीने और 22 दिनों तक देश की प्रधानमंत्री रहीं।

    नरेंद्र मोदी
    भाजपा के दिग्गज नेता 2014 में सत्ता संभालने के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में मोदी ने भाजपा को रिकॉर्ड जीत दिलाई और दोनों मौकों पर पूर्ण बहुमत हासिल किया। 9 जून से प्रधानमंत्री के रूप में उनका तीसरा कार्यकाल शुरू हो रहा है। उन्होंने पहली बार 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद संभाला था। यह कार्यकाल पूरा करते ही तीसरे सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता हो जाएंगे। हालांकि, तीसरे कार्यकाल में भी वह इंदिरा के रिकॉर्ड की बराबरी नहीं कर पाएंगे।

    डॉ. मनमोहन सिंह
    देश के पहले सिख प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने दोनों बार यूपीए सरकार का नेतृत्व किया। प्रधानमंत्री कार्यालय में मौजूद जानकारी के मुताबिक, मनमोहन सिंह का कार्यकाल 10 वर्ष, 5 दिनों तक रहा।

    Share:

    'पावर स्टार' के नाम से मशहूर पवन कल्याण का दिल्ली में भी शो रहा हिट, मोदी ने की प्रशंसा

    Sun Jun 9 , 2024
    नई दिल्‍ली (New Delhi) । ‘ये पवन नहीं है, आंधी है.’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने संसद भवन के अंदर एनडीए (NDA) परिवार की विशाल सभा में पवन कल्याण (Pawan Kalyan) का परिचय इस तरह से कराया. पवन ने मोदी की उदार प्रशंसा को स्वीकार किया, लेकिन यह क्षण इस बात का […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved