• img-fluid

    बारिश के लिए करना होगा 19 अगस्त तक इंतजार

  • August 14, 2021

    • झमाझम बारिश के बाद अब आसमान पूरी तरह साफ

    भोपाल। झमाझम बारिश के बाद अब आसमान पूरी तरह साफ हो चुका है, दोपहर में सूरज की तल्खी बढ़ेगी। उमस के कारण लोगों को परेशानी झेलना पड़ सकती है। वहीं मानसून के लिए अब लोगों को 19 अगस्त तक इंतजार करना होगा। इसके बाद ही इस उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
    सुबह से उमस भरी गर्मी रही। जैसे दिन गुजरा वैसे, तापमान बढ़ोतर हुई। दोपहर में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। पश्चिमी विक्षोभ के चलते रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। वहीं दूसरी ओर गर्मी बढऩे से बिजली की खपत भी बढ़ गई है। हर दिन शहर में एक लाख यूनिट की खपत बढ़ती जा रही है। इससे लाइनों पर लोड आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 19 अगस्त के बाद ही शहर में बारिश के आसार बनेंगे। शहर में 17 दिन तक लगातार बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के चलते मौसम में ठंडक आ गई थी।

    17 के बाद नया कम दबाव का क्षेत्र विकसित होगा
    गर्मी बढऩे पर भी काली घटाएं नहीं छा रही हैं। ऐसी स्थित एक हफ्ते तक रहने वाली है। 17 अगस्त के बाद नया कम दबाव का क्षेत्र विकसित होगा, उसके बाद मानसून ट्रफ लाइन वापस हिमालय से लौटकर सामान्य स्थिति में आएगी। इससे ग्वालिलयर चंबल संभाग में 18 अगस्त से बारिश का दूसरा दौर शुरू होगा।

    बारिश का दौर थमने से गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल
    प्रदेश में एक महीने से ज्यादा समय से चल रहा बारिश का दौर फिलहाल थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश से लोगों को राहत मिली थी। उसके थमने के बाद लोग उमस और गर्मी से बेहाल नजर आए। भोपाल में पारा 31 डिग्री से पार हो गया है।

    21 अगस्त के बाद फिर सक्रिय होगा मानसून
    मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में बारिश के लिए कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। मानसून ट्रफ प्रदेश से आगे बढ़ चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम 17 अगस्त के आसपास बन सकता है। इसके सिस्टम के निर्मित होने के 2 से 3 दिनों बाद प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां फिर शुरू हो सकती हैं।

    Share:

    कोरोना के मामलों में आई कमी, बीते 24 घंटे में 38 हजार नए केस, 478 लोगों ने गंवाई जान

    Sat Aug 14 , 2021
    नई दिल्ली। देश में कोरोना की वर्तमान स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 38,667 नए मामले आए हैं, जबकि 478 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 35,746 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,87,673 है। वहीं देश […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved