• img-fluid

    बिना देरी किए नाटो की सदस्यता के लिए करेंगे आवेदन, बोले फिनलैंड के पीएम और राष्ट्रपति

  • May 12, 2022

    हेल्सिंकी। फिनलैंड और स्वीडन रक्षा गठबंधन नाटो में शामिल होने के लिए अंतिम कदम उठा रहे हैं। फिनलैंड के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने एक साझा प्रेस रिलीज में जानकारी दी है कि फिनलैंड को बिना देर किए नाटो सदस्यता के लिए आवेदन करना चाहिए। न्यू एजेंसी एएफपी ने रिपोर्ट दी है कि इस मसले पर 15 मई को आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

    ‘संसद और समाज को पक्ष रखने के लिए समय देने की जरूरत’
    प्रेस रिलीज में बताया गया है कि हालिया दिनों में फिनलैंड की संभावित नाटो सदस्यता पर एक महत्वपूर्ण चर्चा हुई है। इस मामले पर संसद और समाज को अपना पक्ष रखने के लिए समय देने की जरूरत है। नाटो और उसके सदस्य देशों के साथ-साथ स्वीडन के साथ घनिष्ठ अंतर्राष्ट्रीय संपर्कों के लिए वक्त की जरूरत है। हम चर्चा को जरूरी जगह देना चाहते हैं।


    ‘फिनलैंड को बिना देर किए नाटो सदस्यता के लिए आवेदन करना चाहिए’
    रिलीज में आगे बताया गया है कि चूंकि अब फैसला लेने का समय नजदीक है, हम संसदीय समूहों और दलों को सूचना देने के लिए भी अपने समान विचार व्यक्त करते हैं। नाटो की सदस्यता से फिनलैंड की सुरक्षा मजबूत होगी। नाटो के सदस्य के रूप में, फिनलैंड पूरे रक्षा गठबंधन को मजबूत करेगा। फिनलैंड को बिना देर किए नाटो सदस्यता के लिए आवेदन करना चाहिए। हम उम्मीद करते हैं कि इस फैसले को लेने के लिए अभी भी जरूरी राष्ट्रीय कदम अगले कुछ दिनों में तेजी से उठाए जाएंगे।

    फिनलैंड और स्वीडन जल्द लेंगे फैसला
    नाटो की सदस्यता पर फिनलैंड और स्वीडन इस हफ्ते अहम फैसला ले सकते हैं। यूक्रेन पर रूसी हमलों के बाद से दोनों ही देशों को समझ आ गया है कि ताकतवर पड़ोसी देश से टकराव टालने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि वे किसी भी सैन्य संगठन से बाहर रहें। दोनों देशों की सत्ताधारी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी अगर अगले कुछ दिनों के में नाटो में शामिल होने का समर्थन करती है तो नाटो रूस की दहलीज तक पहुंच जाएगा। स्वीडन 200 से अधिक सालों से सैन्य गठजोड़ में शामिल होने से बचता रहा है, तो द्वितीय विश्व युद्ध में रूस के हाथों पराजय के बाद से फिनलैंड ने भी तटस्थ रुख अख्तियार कर रखा है।

    Share:

    प्रशांत किशोर के न आने पर बोले भूपिंदर सिंह हुड्डा, खुद को मजबूत करने में सक्षम है कांग्रेस नेतृत्व

    Thu May 12 , 2022
    नई दिल्ली। कांग्रेस के सीनियर लीडर भूपिंदर सिंह हुड्डा का कहना है कि कांग्रेस के पास अपने सुधार के लिए पूरी क्षमता और सक्षम नेतृत्व मौजूद है। हरियाणा के पूर्व सीएम ने प्रशांत किशोर से कांग्रेस की बातचीत टूटने के कुछ दिनों बाद कहा कि 13-15 मई को उदयपुर में होने वाले चिंतन शिविर में […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved