• img-fluid

    पत्नी ने वॉट्सएप पर ब्लॉक किया, पति ने लगा ली फांसी

  • December 15, 2022

    भोपाल। पति की शराब की लत से तंग पत्नी आए दिन उसे समझाइश देती थी। मंगलवार को अपने मायके गई थी, रात के समय में पति शराब पीकर घर लौटा और पत्नी को कॉल किया। इससे पत्नी और नराज हो गई। दोनों के बीच में विवाद हुआ तथा महिला ने कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। इतना ही नहीं उसने पति को वाट्स्एप पर भी ब्लॉक कर दिया। जिससे नाराज होकर पति ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। हालांकि पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। एएसआई मनोहर सिंह के अनुसार शिभम पुत्र प्रकाश मस्के (27) निवासी अमराई बागसेवनिया प्रायवेट जॉब करता था। उसकी शादी को तीन साल हो चुके थे। उसका एक मासूम बच्चा है। परिवार में पिता और भाई भी हैं, दोनों गार्ड की नौकरी करते हैं। शिभम और उसकी पत्नी के बीच में शराब पीने को लेकर आए दिन विवाद होता था। पत्नी पति द्वारा रोज शराब पीने का विरोध करती थी। मंगलवार को शिभम एक पार्टी में शामिल होने गया था।


    पत्नी राहुल नगर स्थित अपने मायके में गई थी। शिभम पार्टी से शराब पीकर लौटा। देर रात उसने पत्नी को कॉल किया, नशे में वह उससे अनर्गल बातें कर रहा था। पत्नी ने विरोध करते हुए उसका कॉल काट दिया। गुस्साए पति ने वाट्स्एप पर मैसेज करना शुरु कर दिए। तब पत्नी ने उसे वाट्स्एप पर भी ब्लॉक कर दिया। इससे गुस्साए पति ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रात तीन बजे शिभम का भाई लौटा तो उसने गेट नॉक किया। अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो उसे लगा की भाई अकसर नशे की हालत में नहीं उठता है। लिहाजा वह अपने ससुराल में जाकर सो गया। सुबह सात बजे उसके पिता गार्ड की नौकरी कर लौटे तब गेट बजाया, गेट नहीं खुला। अन्होंनी की आशंका के चलते गेट तोड़कर घर में प्रवेश किया, जहां शिभम फंदे पर लटका दिखा। जिसके बाद में पुलिस को सूचना दी गई।

    Share:

    देश में 15 करोड़ लोगों को दोनों समय का भोजन नहीं मिलता

    Thu Dec 15 , 2022
    विचार संस्थान न्यास के व्याख्यानमाला में दूसरे दिन क्षेत्र प्रचारक दीपक विस्पुत ने कहा भोपाल। दुनिया के शीर्ष अमीर व्यक्तियों में भारत के अनेक लोग शामिल हैं लेकिन एक और तस्वीर है जो चिंता पैदा करती है। भारत की आर्थिक विषमता के बारे में जब हम विचार करते हैं तो ध्यान आता है कि 15 […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved