मनोरंजन

अस्पताल में क्यों एडमिट हुए थे शत्रुघ्न सिन्हा? बेटा लव ने बताई वजह

मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Actor Shatrughan Sinha) ने हाल ही में अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी जहीर इकबाल संग की है। वहीं, शादी के बाद अब शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में खबर आई थी कि शत्रुघ्न अपने रूटीन चेकअप के लिए मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल (Kokilaben Hospital) में भर्ती हुए हैं, लेकिन अब इसके पीछे कोई और ही वजह सामने आ रही है। शत्रुघ्न के बेटे लव ने बताया है कि उन्हें वायरल फीवर की वजह से एडमिट कराया गया है।



बेटे लव ने दी पिता शत्रुघ्न सिन्हा का हेल्थ अपडेट
शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने बताया है कि शादी के दौरान से ही पापा को पिछले कुछ दिनों से वायरल बुखार है। बुखार की वजह से ही उन्हें काफी कमजोरी आ गई है। इसलिए हम लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला किया ताकि डॉक्टर उनकी जांच कर सकें और उन्हें सही ट्रीटमेंट दे सकें। लव ने ये भी बताया कि उनका ट्रीटमेंट चल रहा है वो पहले से बेहतर हैं।

पिता को देखने पहुंचे थे सोनाक्षी-जहीर
हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो अपने पति जहीर इकबाल के साथ पिता शत्रुघ्न सिन्हा को देखने के लिए मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे थे। उस वक्त खबर आई थी कि शत्रुघ्न रूटीन चेकअप के लिए गए हैं। हालांकि, अब बेटे लव के बयान के बाद शत्रुघ्न के भर्ती होने की वजह साफ हो गई।

Share:

Next Post

इस एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा, कहा- लोन नहीं चुकाने पर छिन गई थी शाहरुख खान की कार

Mon Jul 1 , 2024
डेस्क। एक समय था, जब जूही चावला और शाहरुख खान की जोड़ी बड़े परदे पर धमाल मचाया करती थी। लोगों को दोनों की जोड़ी खूब पसंद थी। फिल्म के अलावा अब दोनों कई साल से कारोबार में भी जोड़ीदार हैं। सभी जानते हैं कि जूही और शाहरुख खान इंडियन प्रीमियर लीग की टीम कोलकाता नाइट […]