• img-fluid

    यहां महिला कलेक्टर क्यों नहीं…?

  • November 27, 2020

    • 52 में से सिर्फ 3 छोटे जिलों की कमान महिला अफसरों के हाथ

    रामेश्वर धाकड़, भोपाल
    देश-प्रदेश में घटता लिंगानुपात चिंता का विषय है। सरकारें लिंगानुपात बढ़ाने के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्यादान एवं अन्य योजनाएं संचालित कर रही हैं। पंचायत एवं निकायों के निर्वाचित पदों पर 50 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था है, लेकिन राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में ही महिलाओं को समानता का अधिकार नहीं है। प्रदेश में कम लिंगानुपात वाले 9 जिले मुरैना, भिंड, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, छतरपुर, सागर, विदिशा एवं रायसेन में उच्च प्रशासनिक पदों पर महिला अफसरों की पदस्थापना का सरकारी प्रावधान है, लेकिन वर्तमान में इनमें से एक भी जिले में कलेक्टर महिला नहीं है। 2005 बैच से लेकर 2012 बैच तक 147 आईएएस अफसर हैं, इनमें 27 महिला हैं। जो कि 18 फीसदी है। इनमें से किसी भी अफसर को कलेक्टर बनाया जा सकता है। राज्य के 52 जिलों से सिर्फ अलीराजपुर, खरगोन एवं मंडला जैसे छोटे जिलों में कलेक्टर महिला हैं। जो कि 6 फीसदी से भी कम है। इसी तरह राज्य के 10 संभागायुक्तों में से एक भी महिला अफसर नहीं है। तबादला नीति का पालन कराने की जिम्मेदारी प्रशसनिक मुखिया की होती है। नीति में स्पष्ट उल्लेख है कि कम लिंगानुपात 9 जिलों में प्रमुख प्रशासनिक पदों पर महिला अफसरों को प्राथमिकता दी जाए। लेकिन इनमें से किसी भी जिले में कलेक्टर, एसपी महिला नहीं है।

    उपचुनाव से पहले हटाई थीं 3 कलेक्टर
    कम लिंगानुपात वाले 9 जिलों में विदिशा को छोड़कर मुरैना, भिंड, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, छतरपुर, सागर और रायसेन में विधानसभा उपचुनाव हुए। राज्य सरकार ने उपचुनाव से पहले मुरैना, शिवपुरी और सागर से महिला कलेक्टरों को हटाया है।

    इन प्रमोटी को नहीं मिली कलेक्टरी
    सीधी भर्ती की 2011 बैच की नेहा मारव्या को छोड़कर अन्य सभी महिला अफसरों को कलेक्टरी मिल चुकी है। जबकि प्रमोटी आईएएस बेला देवर्शी शुक्ला, उर्मिला शुक्ला, वंदना वैद्य, सपना निगम, प्रीति जैन, ऊषा परमार और सरिता ओमवाला प्रजापति को अभी तक कलेक्टरी नहीं मिली है। 2009 वैच की आईएएस शैलवाला मार्टिन को लोकसभा उपचुनाव के दौरान सिर्फ ढाई महीने के लिए निवाड़ी जिले की कलेक्टर बनाया था।

    विभागों में पदस्थ हैं महिला अफसर
    राजधानी में मंत्रालय समेत विभागाध्यक्ष कार्यालयों में महिला आईएएस पदस्थ हैं। 2005 बैच की जीवी रश्मि, 2007 बैच की छवि भारद्वाज, आइरिन सिंथिया, सुरभि गुप्ता, शिल्पा गुप्ता, भावना बालिम्बे, उर्मिला शुक्ला, 2008 बैच की प्रियंका दास, सूफिया फारूकी, प्रीति मैथिल, शैलबाला मार्टिन, बंदना वैद्य, 2010 बैच की तान्वी सुंद्रियाल, सन्मुख प्रिय मिश्र, सपना निगम, 2011 बैच की रुचिका चौहान, नेहा मारव्या, पी अनुग्रह, प्रीति जैन, ऊषा परमार, सरिता ओमवाला प्रजापति, 2012 बैच की निधि निवेदिता, प्रतिभा पाल, हर्षिका सिंह हैं। इनमें से सुरभि गुप्ता अलीराजपुर, पी अनुग्रह खरगोन, हर्षिका सिंह मंडला कलेक्टर हैं। जबकि प्रतिभा पाल आयुक्त नगर निगम इंदौर हैं।

    Share:

    सरदार सरोवर बांध की तरह केन-बेतवा परियोजना से भी यूपी को ज्यादा पानी देने मप्र पर केंद्र का दबाव

    Fri Nov 27 , 2020
    दोनों राज्यों के सीएम, मंत्री और अफसरों की बैठक में नहीं बनी सहमति उप्र को पानी का ज्यादा हिस्सा दिलाना चाहती है मोदी सरकार भोपाल। मप्र एव उप्र के बुंदेलखंड की तस्वीर बदलने वाली बहुप्रतीक्षित केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर उप्र और मप्र के बीच जल बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद गहराता जा रहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved