मध्‍यप्रदेश राजनीति

CM शिवराज ने क्यों कहा- प्रियंका को झूठ नहीं बोलना चाहिए

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने शनिवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के ग्वालियर दौरे पर दिए बयान का जवाब दिया है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रियंका गांधी को झूठ नहीं बोलना चाहिए। कांग्रेस को भर्ती करो तो दिक्कत और ना करो दिक्कत है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहनों के साथ स्मार्ट सिटी पार्क में पौधरोपण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना और सागर में संत रविदास मंदिर बनाने की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री ने मीडिया के सवाल पर कहा कि प्रियंका गांधी को झूठ नहीं बोलना चाहिए। उन्होंने कई झूठ बोले हैं। तीन साल में 27 हजार नौकरी की बात प्रियंका गांधी कर रही हैं। कांग्रेस को भर्ती करो तो दिक्कत है और न करो तो दिक्कत। सच तो यह है कि एक साल में 55 हजार नौकरियां दी गई है। कांग्रेस हर काम में सवाल उठाती है। उन्होंने लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना और सीखो-कमाओ योजना को गिनाते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पूछ रही है कि 18 साल में क्या किया? उन्होंने कहा कि 18 साल पहले गड्ढे में सड़क को ढूंढना पड़ता था। हमने सड़कों का निर्माण कराया। सिंचाई और पीने का पानी नहीं था। बिजली का पता नहीं रहता था। हमने सिंचाई समेत सभी सुविधाओं को बढ़ाया। हम जनता की जिंदगी को बेहतर करने का काम लगातार कर रहे हैं। कांग्रेस ने तो योजनाओं को ही बंद कर दिया। मुख्यमंत्री ने प्रियंका गांधी का साफ झूठ सुनकर आश्चर्य होता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 25 जुलाई से पांच यात्राएं प्रारंभ होंगी। पांच अलग-अलग स्थानों से और यह सब अलग-अलग गांव से गांव की माटी और नदी का जल लेकर सागर पहुंचेगी। यहां जो अभी तिथि है 12 अगस्त, उस दिन संत भगवान रविदास जी के मंदिर के निर्माण का शिलान्यास होगा।


मुख्यमंत्री ने बताया कि लाड़ली बहना योजना में 25 जुलाई से आवेदन भरें जाएंगे। वह महिलाएं जिनकी आयु 21 वर्ष से 23 साल की हैं और जो पांच एकड़ से कम जमीन होने के बावजूद ट्रैक्टर होने की वजह से योजना में शामिल नहीं हो पाई थी, वह अब जुड़ सकेंगी। अगस्त में इनके आवेदन की जांच की प्रक्रिया पूरी कर सितंबर माह से पैसा मिलने लगेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 अगस्त को रीवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि प्रदेश भर के सभी गांवों और वार्डों में रहने वाली महिलाओं के खाते में पैसा डाला जाएगा। मेरी 21 से 23 साल तक की बहन और बेटियों को भी बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। वह सुखी रहें, तो मेरी जिंदगी सार्थक हो जाएगी।

Share:

Next Post

शहर के साथ ही खंडवा रोड भी जाम की चपेट में

Sat Jul 22 , 2023
इंदौर-खंडवा रोड पर लगा लम्बा जाम इंदौर (Indore)। इंदौर शहर में लगातार हो रही बारिश के चलते शहर के कई इलाकों और सड़कों पर पानी भराव के कारण जाम लग गया है। शहर ही नहीं इंदौर-खंडवा रोड और बायपास पर भी जाम के कारण सैकड़ों वाहन रेंग कर चल रहे हैं। इंदौर शहर में सुबह से […]