• img-fluid

    अरविंद केजरीवाल ने क्यों की रूस से भारत की तुलना? पाकिस्तान, बांग्लादेश का भी किया जिक्र

  • May 18, 2024

    मुंबई। दिल्ली के मुख्यमंत्री (cm) अरविंद केजरीवाल (arvind kejriwal) ने शुक्रवार को भारत (india) की तुलना रूस (russia) से की है। उन्होंने पीएम मोदी (pm modi) पर परोक्ष रूप स कटाक्ष करते हुए कहा कि भारत बहुत खतरनाक दौर से गुजर रहा है। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में इंडिया गठबंधन की रैली में बोलते हुए उन्होंने कहा, वर्तमान में देश में हालात बहुत खतरनाक हैं। पुतिन (putin) रूस के राष्ट्रपति हैं। पुतिन ने सभी प्रतिद्वंद्वी नेताओं को या तो जेल भेज दिया या उन्हें मरवा दिया। फिर चुनाव कराए और 87 प्रतिशत वोट मिले।


    उन्होंने आगे कहा, बांग्लादेश में हाल ही में चुनाव हुए। सभी विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया और शेख हसीना चुनाव में जीत गईं। पाकिस्तान चुनाव में देश के सबसे वरिष्ठ नेता इमरान खान को जेल हो गई। उनकी पार्टी नष्ट हो गई। उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह छीन लिया गया। इसके बाद वहां चुनाव कराए गए।

    दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, मोदी जी बांग्लादेश और पाकिस्तान से सीखने के बाद उसी चीज को भारत में दोहराने की कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें कि तिहाड़ जेल मेंलगभग 50 दिनों की कैद के बाद 10 मई को उन्हें अब खत्म हो चुकी दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी थी।

    Share:

    हार्दिक पांड्या पर धीमी ओवर गति को लेकर लगा 30 लाख रुपये का जुर्माना और एक मैच का निलंबन भी

    Sat May 18 , 2024
    डेस्क। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मुंबई की टीम का इस सीजन सफर काफी निराशाजनक रहा और टीम 14 में से सिर्फ चार मैच में ही जीत हासिल कर सकी। मुंबई को शुक्रवार को लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ भी 18 रनों से हार […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved