• img-fluid

    कौन हैं भारत की सबसे अमीर महिला जिंदल, इस साल अंबानी-अडानी से भी ज्यादा बढ़ी नेट वर्थ

  • December 19, 2023

    नई दिल्ली। भारत की सबसे अमीर महिला साविद्री जिंदल (India’s richest woman Savitri Jindal) की नेट वर्थ में वित्त वर्ष 2023 में भारतीयों (Indians) के बीच सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार इस दौरान उनकी संपत्ति में 9.6 बिलियन डॉलर (798 अरब 49 करोड़ 44 लाख रुपये) का इजाफा हुआ। इसके साथ ही सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) की कुल संपत्ति 25 बिलियन डॉलर (2081 अरब 67 करोड़ 25 लाख रुपये) हो गई है। उन्होंने विप्रो के पूर्व चेयरमैन अजीम प्रेमजी को भी पीछे छोड़ दिया जिनकी कुल संपत्ति लगभग 24 बिलियन डॉलर (1996 अरब 21 करोड़ 68 लाख रुपये) है। नेट वर्थ के मामले में सावित्री जिंदल ने मुकेश अंबानी और गौतम अडानी को भी पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि भारत और एशिया की सबसे अमीर शख्सियत मुकेश अंबानी की संपत्ति में इस साल करीब पांच बिलियन डॉलर (415 अरब 89 करोड़ 25 लाख रुपये) का इजाफा हुआ।

    वहीं, देश के दूसरे सबसे अमीर शख्स और अडानी ग्रुप के मुखिया गौतम अडानी एकमात्र ऐसे भारतीय हैं जिनकी कुल संपत्ति में गिरावट दर्ज की गई। उनकी संपत्ति 85.1 बिलियन डॉलर (करीब 7078 अरब रुपये) से घटकर 35.4 बिलियन डॉलर (लगभग 2944 अरब रुपये)) हो गई है। सावित्री जिंदल ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन हैं। इस कंपनी की स्थापना हरियाणा के रहने वाले कारोबारी व उद्योगपति उनके दिवंगत पति ओपी जिंदल ने की थी। पति के निधन के बाद कंपनी की कमान सावित्री ने संभाली और देश की सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट में शुमार कराया।


    बता दें कि सावित्री जिंदल का जन्म 20 मार्च 1950 को असम के तिनसुकिया जिले में हुआ था। साल 1970 में उनका विवाह ओपी जिंदल के साथ हुआ था। साल 2005 में ओपी जिंदल का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया था। तब से सावित्री ही पूरा कारोबार संभाल रही हैं। इस ग्रुप के तहत जेएसडब्ल्यू स्टील, जिंदल स्टील एंड पॉवर, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, जेएसडब्ल्यू सॉ, जिंदल स्टेनलेस और जेएसडब्ल्यू होल्डिंग्स जैसी लिस्टेड कंपनियों का संचालन होता है। बता दें कि भारत की सबसे अमीर शख्सियतों में सावित्री जिंदल का नाम पांचवें स्थान पर आता है।

    Share:

    INDIA गठबंधन में फिर सामने आई कलह? लालू और नीतीश को नहीं भाया ममता बनर्जी का प्रस्ताव!

    Tue Dec 19 , 2023
    नई दिल्ली: इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक (Fourth meeting of India alliance) दिल्ली के अशोका होटल (Ashoka Hotel Delhi) में हुई. इस बैठक में विपक्षी दलों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने कहा कि INDIA गठबंधनों के बीच सीट […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved