• img-fluid

    कौन है दिनेश प्रताप सिंह, जिन्हें भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ रायबरेली से बनाया प्रत्याशी, सोनिया के खिलाफ लड़ चुके हैं चुनाव

  • May 02, 2024

    नई दिल्ली। रायबरेली लोकसभा सीट (Raebareli Lok Sabha seat) से नामांकन की तारीख खत्म होने के एक दिन पूर्व भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह (Dinesh Pratap Singh) को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। 2019 के चुनाव में दिनेश प्रताप सिंह सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के खिलाफ इसी सीट से ताल ठोंक चुके हैं। इस बार ऐसा माना जा रहा था कि प्रियंका गांधी के लड़ने की दशा में भाजपा कोई बड़ा चेहरा उतार सकती है।

    भाजपा ने यूपी की दो सीटों कैसरगंज और रायबरेली को छोड़कर सभी सीटों पर प्रत्याशी भी घोषित कर दिए थे। टिकट में हो रही देरी के पीछे यह बात मानी जा रही थी कि पार्टी कांग्रेस के टिकट का इंतजार कर रही है। रायबरेली सीट पर नामांकन की अंतिम तारीख 3 मई है लेकिन अभी तक पार्टी की ओर से कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि दो मई की देर शाम तक प्रत्याशी की घोषणा हो सकती है।

    प्रदेश के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह को दूसरी बार भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा है। इससे पूर्व 2019 के लोकसभा चुनाव में भी दिनेश प्रताप सिंह को ही भाजपा ने टिकट दिया था। 2019 लोकसभा का चुनाव भले ही दिनेश जीत न पाएं हों, लेकिन उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गांधी को कड़ी टक्कर दी थी। इससे सोनिया गांधी की जीत का अंतर कम हो गया था।

    रायबरेली लोकसभा सीट पर चुनाव जीतने के लिए भाजपा इस बार शुरुआती दौर से ही जोर आजमाइश कर रही है। काफी समय से टिकट घोषणा को लेकर असमंजस की स्थिति चल रही थी। कभी वरुण गांधी तो कभी पूर्व मंत्री मनोज कुमार पांडेय समेत अन्य दावेदारों के चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थी। इन अटकलों पर बृहस्पतिवार को पूर्ण विराम लग गया।

    भाजपा ने स्थानीय चेहरे पर दूसरी बार दांव लगाते हुए दिनेश प्रताप सिंह को ही चुनाव मैदान में उतार दिया। दिनेश प्रताप सिंह कभी कांग्रेस में थे, लेकिन वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले वर्ष 2018 में उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर लिया था। पार्टी ने उन्हें चुनाव मैदान में भी उतारा था। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में दिनेश ने तीन लाख 64 हजार 450 मत हासिल किए थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गांधी को पांच लाख 31 हजार 741 मत मिले थे।

    दिनेश के नाम का एलान होते ही भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा किया। साथ ही सभी ने एक स्वर में कहा कि वर्ष 2024 लोकसभा का चुनाव भाजपा ही जीत हासिल करेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धि लाल पासी ने दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिए जाने की पुष्टि की।

    Share:

    मुरैना में प्रियंका गांधी ने की जनसभा, कहा- 45 सालों में इतनी महंगाई कभी नहीं हुई, जो आज है...

    Thu May 2 , 2024
    मुरैना: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) 2 मई को मध्य प्रदेश के मुरैना जिले (Morena district of Madhya Pradesh) में पहुंचीं. वे यहां कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार (Congress Lok Sabha candidate Satyapal Singh Sikarwar) के समर्थन में जनसभा कर रही हैं . उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved