• img-fluid

    शनि की चाल से किन राशियों की भरेगी तिजोरी? अगले 244 दिन में होने वाली है पैसों की बारिश

  • July 27, 2024


    नई दिल्‍ली (New Delhi)। शनि ग्रह को सैर्टन (Sarton of Saturn)के नाम से भी जाना जाता है। शनि देव (Shani Dev)की चाल चाहे वक्री हो या मार्गी सभी राशियों(all zodiac signs in direct) पर अपना इफेक्ट डालती है। पिछले साल शनि ने कुंभ राशि में गोचर किया था, जो अगले 244 दिन तक इसी राशि में रहेंगे। शनि के कुंभ गोचर से शश नामक राज योग का भी निर्माण हुआ है। शनि इस समय वक्री भी हैं। आइए जानते हैं की शनि की चाल से किन राशियों की चांदी ही चांदी रहेगी-

    तुला राशि

    तुला राशि वालों के लिए कुंभ राशि में विराजमान शनि आने वाले 244 दिनों में गुड न्यूज ला सकते हैं। आपकी लाइफ में पॉजिटिविटी बनी रहेगी। सेहत में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इसलिए हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। स्टूडेंट्स को कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है। वहीं, परिवार के सदस्यों के साथ घूमने भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।


    सिंह राशि

    आने वाले 244 दिनों तक कुंभ राशि में विराजमान शनि सिंह राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होने की संभावना है। व्यापारियों को कई अच्छे इन्वेस्टर्स मिल सकते हैं। लव लाइफ में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव रहेंगे, जिन्हें बातचीत करके निपटाया जा सकता है। करियर लाइफ में कई टास्क मिल सकते हैं, जो आपकी ग्रोथ में मदद कर सकते हैं।

    मेष राशि

    शनि की चाल आने वाले 244 दिनों में मेष राशि के लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। शनि के शुभ प्रभाव से कई कार्यो में सफलता मिलेगी। समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में आपको सोच समझकर डिसीजन लेने की जरूरत है। वहीं, इन्वेस्टमेंट के कई नए ऑप्शन इस दौरान आपको मिल सकते हैं।

    शनि की साढ़े साती किस राशि पर?

    इस साल शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के बुरे प्रभाव के कारण 5 राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। कर्क राशि, वृश्चिक राशि, मकर राशि, कुंभ राशि और मीन राशि वालों को शनि ग्रह का बुरा प्रभाव कष्ट दे सकता है।

    डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

    Share:

    Bigg Boss Ott 3 : फिनाले से पहले Bigg Boss से साफ हुआ Vishal Pandey का पत्ता!

    Sat Jul 27 , 2024
    मुंबई (Mumbai)। बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss 3) फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। अब जैसे-जैसे शो फिनाले की ओर जा रहा है, शो में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स (twists and turns) भी देखने को मिल रहे हैं। अब जो शॉकिंग खबर सामने आई है वो ये कि इस हफ्ते 1 नहीं बल्कि 2 […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved