• img-fluid

    दुश्मनों में दहशत फैलाने वाला LCA Mk-2 लड़ाकू विमान कब भर सकेगा उड़ान? DRDO चीफ ने दी जानकारी

  • February 14, 2023

    नई दिल्ली। दुश्मनों को हर मोर्चे पर मात देने के लिए भारत अपनी सैन्य क्षमता को लगातार मजबूत करने की कोशिश में लगा है। देश में मिसाइल, युद्धपोत, आधुनिक उपकरणों से लेकर आधुनिक फाइटर जेट (Fighter Jet) का विकास लगातार जारी है। इस बीच एलसीए मार्क-2 (LCA Mark 2) लड़ाकू विमान के विकास को लेकर नई जानकारी सामने आई है। DRDO के अध्यक्ष डॉ. समीर वी कामत ने नई जानकारी देते हुए कहा कि LCA Mk-2 लड़ाकू विमान 2028 तक उड़ान भर सकेगा।

    डीआरडीओ चीफ डॉ समीर वी कामत ने कहा कि एक बड़े आकार के इंजन के साथ एएमसीए चरण 2(एचएएल उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान), जब तक हम किसी अन्य ओईएम (मूल उपकरण निर्माता) के साथ इंजन सौदे पर हस्ताक्षर नहीं करते हैं, तब तक मैं आपको कोई निश्चित तारीख नहीं दे पाऊंगा। इसलिए, यह निर्भर करता है कि हम इंजन के साथ किसके साथ जाते हैं। उन्होंने कहा कि हम फ्रांस से सफरान, अमेरिका से जीई से बात कर रहे हैं और हम ब्रिटेन से रोल्स-रॉयस से भी बात कर रहे हैं। हम इंजन के विकास की तलाश कर रहे हैं क्योंकि इस लड़ाकू विमान में 2 बड़े आकार के इंजन का उपयोग होगा।


    एलसीए मार्क 2 से बढ़ेगी सेना की ताकत
    एलसीए मार्क 2 लड़ाकू विमान का विकास देश की सैन्य ताकत को और बढ़ा देगा। इन लड़ाकू विमान का विकास 2027 तक पूरा किया जाना है। वैमानिकी विकास एजेंसी प्रमुख गिरीश देवधरे ने समाचार एजेंसी के हवाले से बताया था कि परियोजना को एलसीए मार्क-1 ए कार्यक्रम में हुई प्रगति से लाभ होगा और पांचवीं पीढ़ी के उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान परियोजना के विकास में मदद मिलेगी।

    अपनी गति से दुश्मनों के बीच फैलाएगा दहशत
    इस फाइटर जेट की सबसे बड़ी ताकत इसकी गति होगी। यह अधिकतम 2385 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़ेगा। इसकी रफ्तार दुश्मनों के बीच दहशत फैलाने के लिए काफी है। यह हल्का लड़ाकू विमान बेहतर रडार सिस्टम और हथियारों से लैस होगा। ये भारतीय वायु सेना में मिराज 2000, जगुआर और मिग-29 लड़ाकू विमानों की जगह लेगा।

    Share:

    Haier ने लॉन्च किया गजब का एयर कंडीशनर, अपने आप होगा साफ, 10 सेकेंड में कर देगा ठंडा

    Tue Feb 14 , 2023
    नई दिल्ली। होम अप्लायंसेज की प्रमुख कंपनी Haier ने अपने नए एयर कंडीशनर Haier Duty Pro Air को भारत में लॉन्च किया है। इस एसी को पावरफुल परफॉरमेंस के लिहाज से तैयार किया गया है। Haier Duty Pro Air को लेकर कंपनी ने सुपर कूलिंग और कंफर्ट कंट्रोल का दावा किया है। Haier Duty Pro […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved