• img-fluid

    साल 2023 में कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि? जानिए तिथि, घटस्थापना मुहूर्त और महत्व

  • May 13, 2023

    नई दिल्ली (New Delhi)। नव हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व (special significance) है। पंचांग के अनुसार, साल में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है जिसमें चैत्र नवरात्रि, शारदीय नवरात्रि के साथ दो गुप्त नवरात्रि शामिल है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri ) का विशेष महत्व है, क्योंकि इन्हें सामान्य लोग भी रह सकते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाती है, जो दशमी तिथि को समाप्त होती है। जानिए इस साल 2023 शारदीय नवरात्रि किस तिथि से होगी शुरू और क्या है इसका महत्व।

    शारदीय नवरात्रि 2023 कब से होगी शुरू?
    शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ- 14 अक्टूबर को रात 11 बजकर 25 मिनट से शुरू
    शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि समाप्त- 16 अक्टूबर को सुबह 1 बजकर 13 मिनट पर समाप्त

    तिथि- उदया तिथि होने के कारण 15 अक्टूबर 2023 से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही है।


    शारदीय नवरात्रि 2023 घटस्थापना मुहूर्त
    शारदीय नवरात्रि कलश-स्थापना मुहूर्त- 15 अक्टूबर 2023 को सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक
    अवधि- केवल 46 मिनट

    शारदीय नवरात्रि 2023 महत्व
    शारदीय नवरात्रि का हिंदू धर्म का विशेष महत्व है। नौ दिनों तक चलने वाली नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा करने का विधान है। मां दुर्गा की विधिवत पूजा-पाठ और व्रत करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। घर का वातावरण शुद्ध होता है। इसके साथ ही घर में सुख-शांति, धन-संपदा के साथ हर कष्ट से छुटकारा मिल जाता है।

    शारदीय नवरात्रि में 9 दिनों की तिथि
    15 अक्टूबर 2023 – पहला दिन, घटस्थापना, मां शैलपुत्री की पूजा
    16 अक्टूबर 2023 – दूसरा दिन, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
    17 अक्टूबर 2023 – तीसरा दिन, मां चन्द्रघंटा की पूजा
    18 अक्टूबर 2023 -चौथा दिन, मां कूष्मांडा की पूजा
    19 अक्टूबर 2023 – पांचवा दिन, मां स्कंदमाता की पूजा
    20 अक्टूबर 2023 – छठा दिन, मां कात्यायनी की पूजा
    21 अक्टूबर 2023 – सातवां दिन, मां कालरात्रि की पूजा
    22 अक्टूबर 2023 – आठवां दिन, मां सिद्धिदात्री की पूजा
    23 अक्टूबर 2023 – नवां दिन, मां महागौरी की पूजा नवरात्रि व्रत पारण
    24 अक्टूबर 202- विजयादशमी, दशहरा

    नोट– उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सिर्फ सामान्‍य सूचना के आधार पर पेश की गई है हम इन पर किसी भी प्रकार का दावा नहीं करते हैं.

    Share:

    भारत को शीर्ष-3 अर्थव्यवस्था में देखना सरकार का लक्ष्य, जापान और जर्मनी से ज्यादा पीछे नहीं

    Sat May 13 , 2023
    नई दिल्ली। आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2026-27 तक भारत को दुनिया की शीर्ष-3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करना है। जापान और जर्मनी से हम बहुत पीछे नहीं हैं। ऐसे में दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनना हमारे लक्ष्य के मुताबिक है। उन्होंने कहा, सरकार का ध्यान अपनी बेहतर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved